एनजीओ को संगठित कर सरकार को दिखाएंगे ताकत- ध्रुव सिंह यादव

0
887

झांसी। रिक्शा वाले, कुली, मजदूर आदि तमाम लोगों व संस्‍थाओं आदि की यूनियन बनी हुई है और वह उनके हित के लिए खड़ी होती है। सरकार व प्रशासन से अपनी मांगें पूरी करने के लिए प्रयास करती हैं। गैर सरकारी संगठनों का कोई समूह या ग्रुप अभी तक नहीं बना है, जो सरकार या प्रशासन के सामने अपनी मांग या समस्‍या रख सके। इसको देखते हुए एक महासंघ बनाने का विचार बनाया गया और उस दिशा में प्रयास किया गया। उक्त विचार स्थानीय होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईना महासंघ के सक्रिय सदस्य ध्रुव सिंह यादव ने पत्रकारों से व्यक्त किए।
उन्‍होंने बताया कि आइना महासंघ तीन मार्च को राजकीय संग्रहालय में स्वयंसेवी संगठनों का एक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित कर रहा है। इसमें 11 राज्यों के लगभग 350 सदस्‍य संगठन से को जोड़ लिया गया है। इस सम्मेलन में संगठनों की समस्याएं, मुद्दों और आवश्यकताओं पर गहन चर्चा की जाएगी। उनके समाधान पर रणनीति बनाई जाएगी। संस्थाओं की क्षमता वर्धन पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया पूरे 29 राज्यों के संगठनों को जोड़ने की रणनीति बनाई जाएगी। महासंघ के वरिष्ठ सदस्‍य डॉ. अशोक शर्मा ने कहा कि आईना एक राष्ट्रीय स्तर का संगठन है, जो स्वयंसेवी संगठनों को एक मंच पर लाकर सामाजिक आर्थिक विकास की पहल कर रहा है। इसमें अभी तक लगभग 11 राज्यों के सदस्य जुड़ चुके हैं और अभी 29 राज्यों के संगठनों को जोड़ना है। महासंघ के सक्रिय सदस्य सुमित स्वामी ने कहा कि हमारा महासंघ बिना किसी भेदभाव ऊंच-नीच के सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं व संगठनों को एक साथ जोड़ कर पूरे देश में परिवर्तन का कार्य करने वाला है। देश में विकास को प्रभावित करने वाले कारकों को समझते हुए सुधार के लिए कार्य करेगा। संगठनों की सोच बदलते हुए व्यापक स्तर पर कार्य करेगा। संजीव कुमार ने बताया कि यह संगठन बिना किसी शुल्क के कार्य करेगा। महिलाओं और युवाओं को संगठित कर जागरुक करने का कार्य करेगा। तीन मार्च को होने वाले सम्मेलन में पुलवामा में शहीद हुए देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उसके बाद संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा और अन्य मुद्दों पर विचार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY