नए नगर आयुुुुक्‍त ने निरीक्षण कर देखी व्‍यवस्‍थाएं और किया लोगों से परिचय

0
519

झांसी। नगर निगम सीमान्तर्गत नगर निगम द्वारा प्रदत्त सुविधाओं यथा- सफाई व्यवस्था, निर्माण, उद्यान, कान्हा उपवन, कांजी हाउस आदि का नए नगर आयुक्‍त द्वारा निरीक्षण किया गया। साथ ही कमियां दूर करने और व्‍यवस्‍थाओं को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए।
नगर आयुक्त द्वारा संचारी रोग एवं स्वच्छता के दृष्टिगत नगर के सभी प्रमुख मार्गों तथा पुराने शहरी क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। सफाई एवं स्वास्थ्य के दृष्टिगत कई स्थानों पर समुचित सफाई व्यवस्था कराये जाने हेतु नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये गये। मण्डी के आस-पास सफाई व्यवस्था सम्यक न मिलने पर उनके द्वारा क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक को सफाई व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिये गये। साथ ही शहर में कराये गये सेनेटाइजेशन की स्थिति को देखा गया तथा उसमें गति लाये जाने के निर्देश दिये गये। राज्य परिवहन निगम द्वारा बनाये जाने वाले अन्तर्राज्यीय बस स्टैण्ड तथा इलेक्ट्राॅनिक बस चलाये जाने हेतु चार्जिंग स्टेशन के स्थल का भी निरीक्षण किया गया। इसके उपरान्त नगर आयुक्त द्वारा जल निगम द्वारा किये जा रहे लक्ष्मीताल के सौन्दर्यीकरण कार्य को देखा गया। इस सम्बन्ध में उनके द्वारा शीघ्र बैठक बुलाये जाने के निर्देश दिये गये तथा तालाब के बाहरी हिस्से में नगर निगम द्वारा कार्य कराये जाने हेतु त्वरित डीपीआर बनाये जाने के निर्देश दिये गये। नगर आयुक्त द्वारा बिजौली स्थित कान्हा उपवन, कांजी हाउस का निरीक्षण किया गया वहां की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया गया। उन्होने वहां के गायों के गोबर से कुछ नये प्रयोग किये जाने हेतु पशुचिकित्सधिकारी को निर्देशित किया गया। बिजौली स्थित फीकल स्लज प्लांट का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा उक्त प्लांट को और बेहतर संचालन के निर्देश दिये गये। इसके पश्चात प्लास्टिक बेस्ट मैनेजमेन्ट प्लांट का निरीक्षण किया गया। वहां उपस्थित इंजीनियर से प्लांट के सम्बन्ध में समस्त जानकारी प्राप्त की गयी। नगर आयुक्त द्वारा प्लांट में निस्तारित एवं नगर में संग्रहित प्लास्टिक में अन्तर कम किये जाने हेतु कार्ययोजना बनाये जाने के निर्देश दिये गये। बिजौली स्थित साॅलिड वेस्ट प्लांट का निरीक्षण किया उनके द्वारा पूर्व में ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के लिए किये गये अनुबन्ध की जांच उपरान्त कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। नगर आयुक्त द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई पार्क एवं वृन्दावन लाल वर्मा पार्क का निरीक्षण किया गया। पार्क की व्यवस्थाओं को लेकर उनके द्वारा सन्तोष व्यक्त किया गया। इसके उपरान्त नगर निगम कार्यालय आकर नगर निगम के अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की गयी तथा कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अरूण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, मुख्य अभियन्ता एलएन सिंह, अधिशासी अभियन्ता अमित कुमार शर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 विनीत कुमार, पशुचिकित्साधिकारी डा0 आर.के. निरंजन, जोनल सेनेटरी ऑफीसर रविचन्द्र निरंजन आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY