झांसी। कोरोना संक्रमण रोकने व बचाव को लेकर प्रधानमंत्री, भारत सरकार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रदेश सरकार, मण्डलायुक्त, जिला व पुलिस प्रशासन, चिकित्सकों सहित स्वयंसेवी संगठन अपनी सेवाएं किसी न किसी रुप में दे रहे हैं। इस सेवा के क्रम में आज झांसी विकास प्रााधिकरण के अधिकारियों सहित अन्य कर्मचारियों ने अपने वेतन से धनराशि दान की।
जेडीए अधिकारियों व कर्मचारियों की दान की हुई धनराशि दो लाख बीस हजार रुपए आज उप्र कोविड केयर फण्ड में जमा की गई। यह जानकारी झांसी विकास प्राधिकरण के सचिव त्रिभुवन विश्वकर्मा द्वारा दी गई।