सुशांत सिंह मामले में सीबीआई जांच स्वीकृत होने पर करणी सेना महिला शाखा ने दी श्रद्धांजलि

0
965

झांसी। उच्चतम न्यायालय द्वारा सुशांत सिंह राजपूत की आत्‍महत्‍या के मामले में सीबीआई जांच की मंजूरी दिए जाने पर करणी सेना के पदाधिकारियों ने अपने विरोध आंदोलन को विराम देते हुए सरकार के एवं कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। इस उपलक्ष में करणी सेना महिला शक्ति झांसी के पदाधिकारियों ने कैंडल जलाकर सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ दीपिका त्रिपाठी ने महाराष्ट्र सरकार की जांच नीतियों पर प्रश्न उठाए और कहा कि करणी सेना के जन आंदोलन के फलस्वरूप आज सुशांत सिंह राजपूत को न्याय मिलने की प्रथम कड़ी सीबीआई जांच के माध्यम से मिली है। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन आहूजा ने करणी सैनिकों की राष्ट्रहित में प्रतिबद्ध होने की बात कही। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ऊषा सेन, जिला अध्यक्ष उषा सचान, जिला संगठन महामंत्री स्वप्निल मोदी, प्रीति चौरसिया, ममता यादव, कुसुम साहू, रचना मिश्रा, प्रगति, विजयलक्ष्मी, उमा पटेरिया आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY