जिला जेल में महिलाओं को वितरित किया रोजमर्रा का सामान और पुस्तकालय के लिए किताबें

0
666

झांसी। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत समाजसेवी संगठनों की श्रंखला में प्रथम दिन जिला जेल में चलाए जा रहे अभियान के मुख्य विकास अधिकारी शैलेश कुमार के मुख्य आतिथ्य में एवं जेल सुपरडेंट राजीव शुक्ला, सुश्री नीति शास्त्री के विशिष्ट आतिथ्य में एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि शैलेश कुमार ने कहा कि जेल में रहकर महिलाएं सही सोच के साथ अपने आपके व्यक्तित्व विकास पर ध्यान दें और व्यापार मंडल द्वारा उपलब्ध पुस्तकालय में किताबों को पढ़कर अपना ज्ञान लाभ ले सकते हैं। साथ ही अपने आप को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी आगे आएं। समाज सेविका नीति शास्त्री एवं संजय पटवारी ने कहा कि जेल में हर जरूरत की चीजें को उनका संगठन उपलब्ध कराएगा एवं किसी भी प्रकार की महिला बंदियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस अवसर पर जिला जेल में 75 बंदी महिलाओं को प्रतिदिन की आवश्यकता अनुसार किट (जिसमें तौलिया, नहाने का साबुन, कपड़े का साबुन, तेल, क्रीम एवं कंघा) उपलब्ध कराया गया। बच्चों के लिए खिलौने, पुस्तकालय के लिए किताबें भी भेंट की। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला, उपाध्यक्ष हर्ष पिथौरा, महिला जिलाध्यक्ष अपर्णा दुबे, सीपरी व्यापार महिला महासमिति की अध्यक्ष राखी बुधराजा, उपाध्यक्ष शालिनी मदान आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY