किसान, युवाओं और कर्मचारियों को बजट से मिलेगा सीधा लाभ – राजीव पारीछा

0
302

झांसी। भारतीय जनता पार्टी के बबीना विधानसभा अधिकृत प्रत्याशी राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बहुत सराहनीय आम बजट पेश किया है। इस बजट में आम आदमी को भरपूर राहत दी गयी है। जैसे कि आयकर रिटर्न फाइल करने में हुई गड़बड़ी को सुधारने के लिए दो साल का समय दिया गया है। आरबीआई की ओर से इस साल डिजिटल करेंसी लॉन्च किए जाने का एलान किया गया है। 60 लाख नई नौकरियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
मंगलवार को जनसम्पर्क अभियान को सम्बोधित करते हुये भाजपा उम्मीदवार राजीव पारीछा ने बताया कि इस वर्ष 2.37 लाख करोड़ रुपये की एमएसपी सीधे किसानों के खाते में भेजी जाएगी। डाकघरों में एटीएम सुविधा दी जाएगी, पोस्ट ऑफिस में डिजिटल सुविधाएं मिलेंगी। आईटीआर में गड़बड़ी सुधारने के लिए करदाताओं को 2 साल का समय दिया गया। पीएम गतिशक्ति परियाजोना को तीन सालों में आगे बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। 80 लाख नए मकान बनाए जाएंगे, इस पर 48 हजार करोड़ खर्च किए जाएंगे। 400 नई पीढ़ी की वंदे भारत रेलें अगले तीन सालों में चलाई जाएंगी। बबीना विधानसभा क्षेत्र के बचाउली बुजुर्ग, दुनारा, दौंन, बड़ांगाव नगर, बराठा घाट, भूपनगर आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क करते हुये भाजपा प्रत्याशी राजीव ने बताया कि प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली आय पर 30 फीसदी का टैक्स देना होगा। इस साल से चिप लगे ई-पासपोर्ट मुहैया होंगे। राज्य कर्मचारी एनपीएस में 14 फीसदी अंश दे सकेंगे। सेस की जगह नया कानून लाए जाने का एलान किया गया। पीपीपी मॉडल के जरिए रेलवे गुड्स सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा। कक्षा 1 से 12वीं तक की पढ़ाई क्षेत्रीय भाषा में होगी। रक्षा में अनुसंधान के लिए बजट, उत्पादन का आयात कम करेंगे। 25 हजार किलोमीटर के हाइवे बनाए जाएंगे। सहकारी संस्थाओं का टैक्स घटाकर 15 फीसदी करने की घोषणा की गई। कॉरपोरेट टैक्स में बदलाव करते हुए इसे 18 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी किया। बजट 2022 में एलान किया गया कि 2 लाख आंगनबाड़ी को अपग्रेड किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक जयदेव पुरोहित, जिला पंचायत सदस्य गोलू माते बरल, विधानसभा संयोजक विनोद नायक, रामस्वरूप, हाकिम पाल, यशपाल राजपूत, नत्थुपाल, हरनरायण विश्वकर्मा, मुकेश प्रधान, योगेन्द्र शंकरगड़, शरद महाराज, बलवान बिल्टा, राजेश त्रिपाठी पूर्व डिप्टी मेयर, संजीव किल्चवारा आदि उपस्थित रहे। वहीं राजा बुंदेला व पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र प्रताप यादव ने भाजपा के लिये वोट मांगे।
भाजपा से बबीना विस क्षेत्र के अधिकृत प्रत्याशी राजीव पारीछा को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुये उनकी धर्मपत्नि श्री मति कमली सिंह पारीछा ने चिरंगाव नगर में घर-घर जाकर प्रचार किया। उनके साथ क्षेत्र की महिलायें भी उपस्थित रही।
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा बुधवार को प्रबुद्य वर्ग सम्मेलन में भाग लेगें

LEAVE A REPLY