उप्र व्‍यापार मण्‍डल के अरुण गुप्‍ता बने जिलाध्‍यक्ष और विजय खन्‍ना चेयरमैन

0
653

झांसी। आज उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल का कार्यकाल समाप्त होने पर स्‍थानीय होटल में जिले का निर्वाचन संपन्न हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल जिला शाखा के जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता, जिले के चेयरमैन विजय खन्ना (अध्यक्ष आयकर अधिवक्ता संघ), जिले के महामंत्री संजय सराफ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपाध्यक्ष चौधरी नफीस, कोषाध्यक्ष सुनील नैनवानी एवं मंत्री राजकुमार बसरानी के नामों की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि व्यापार मंडल के संविधान के अनुरूप निर्वाचन के पश्चात शेष कार्यकारिणी का गठन अति शीघ्र किया जाएगा।
इस दौरान चेयरमैन विजय खन्ना ने कहा कि वह समाज की सेवा के साथ-साथ व्यापारियों को एकजुट कर उनकी समस्याओं का निदान करेंगे। जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि जिले के व्यापारियों ने उन पर एक और अपना विश्वास किया है। निश्चित ही वह जिले भर के व्यापारियों को एक सूत्र में पिरोकर व्यापारी समाज को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। इस अवसर पर सीए निवेश खन्ना, महानगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, मनीष रावत, मधुकर निरंजन, अभिषेक सोनाकिया, अनुज निखरा, नितिन साहू आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन जिला महामंत्री संजय सराफ एवं आभार कोषाध्यक्ष सुनील नैनवानी ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY