आज का पंचांग : क्‍या कहते हैं 23 सितम्‍बर को आपके सितारे

0
846

एशिया टाईम्‍स पर ‘आज का पंचांग’ आप देख रहे हैं। अब अजमेर के नन्दादेवी ज्योतिष परामर्श केंद्र (आज का पंचांग एवं राशिफल) झांसी(उ.प्र.) के हिसाब से ज्‍योतिषविद पं. चंद्रमुकुट शर्मा द्वारा आज का पंचांग और राशिफल प्रस्‍तुत किया जाएगा। आप सभी से अनुरोध है कि अपना फीड बैक अवश्‍य भेजिए।

जानिए बुधवार 23 सितंबर 2020 का पंचांग :

सूर्योदय – 06:05
सूर्यास्त – 18:11

तिथि – शुक्ल पक्ष, सप्तमी
नक्षत्र – ज्येष्ठा
सम्वत – शक सम्वत – 1942 शार्वरी
विक्रम सम्वत – 2077 प्रमादी
सूर्य राशि -कन्या
चन्द्र राशि -वृश्चिक
सूर्य नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी
अयन- दक्षिण
ब्रह्म मुहूर्त – 04:30 से 05:17 तक (24 सितंबर)
प्रातः सन्ध्या – 04:54 से 06:05 तक (24 सितंबर)
सायाह्न सन्ध्या – 18:11 से 19:22 तक
निशिता मुहूर्त – 23:44, 23 सितम्बर से 00:32, 24 सितम्बर तक
अभिजीत महुर्त – आज नही है।
गोधूलि मुहूर्त – 17:59 से 18:23 तक
राहु काल – 12:08 से 13:38 तक
गुलिक काल – 10:37 से 12:08
यमगण्ड काल – 07:35 से 09:06

जानिये कैसा रहेगा आपका बुधवार 23 सितंबर 2020 को राशिफल

मेष- बहुत दिक्क्त और उदासी भरा दिन आज। अपने स्वास्थ का भरपूर ध्यान रखें। दिक्क्त ज्यादा है तो आज केवल वो काम करे जिससे मन प्रसन्न रहे।

वृषभ- भाई-बहन से संघर्ष की सम्भावना है। व्यापार के लिए ठीक ठीक बीतेगा दिन आज। पार्टनर व मित्र से विवाद होने से बचे।

मिथुन- परिवार जन में किसी के बीमार होने की प्रबल सम्भावना आज। कोई बड़ी परेशानी न हो इसका ध्यान रखना आवश्यक। सारे कामो में देरी होगी आज। गले में इंफेक्शन हो सकता है।

कर्क- आज प्रेम सम्बन्धी ज्यादा चिंता रहेगी आपको। थोड़े विवाद के साथ रिश्ते सुधरेंगे। निराश होने से बचे।

सिंह- घर का कोई सदस्य अस्पताल भर्ती है तो छुट्टी मिल सकती है। दिन ठीक नही है स्वास्थ एवम मन का ख्याल रखें आज। हर काम सोच समझ कर करें।

कन्या- आज सफलता के लिए अत्यधिक संघर्ष है। देरी होने से मन विचलित होगा। धैर्य रखना आज श्रेस्कर रहेगा।

तुला- कार्यशाला का लोड अपने दिमाग से कम करेंगे आज आप। घर के लिए थोड़ा सा सुखद दिन आज। फिर भी मन शांत नही रहेगा आज।

वृश्चिक- थोड़ा चिड़चिड़ापन रहेगा आज आपके भीतर। जल्दी से किसी से झगड़ा करने से बचे। पिता का सहयोग भरपूर मिलेगा।

धनु- स्वास्थ के लिए अच्छा दिन नही पर अस्पताल जाकर राहत मिल जाएगी। कही घूमने का विचार आज बन सकता है। व्यर्थ के खर्च से बचे।

मकर- मेहनत भरा हुआ दिन। मेहनत के बाद लाभ सुनिश्चित है आज। फिर भी थोड़ा सा ऊर्जा की कमी लगेगी और मानसिक रूप से भी तरोताजा रहे आज।

कुम्भ- आज नौकरी में जैसा आपका विचार होगा वैसे ही कार्य होंगे। कार्यशाला में झगड़ा करने से बचें विवाद हो सकता है। बाकी दिन उत्तम है आज।

मीन- थोड़ी सी चिंता रहेगी पूरे दिन वह भी व्यर्थ की। दिन उत्तम है काम अपने आप बनेंगे आज। ज्यादा संघर्ष की आवश्यकता नही आज।

LEAVE A REPLY