मंडल के नये वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी बने राजेश गुप्‍ता

0
844

झांसी। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, झाँसी मंडल का पदभार राजेश गुप्ता द्वारा ग्रहण किया गया। यहाँ आने से पूर्व श्री गुप्ता उपमुख्य कार्मिक अधिकारी उत्तर मध्य रेल प्रयागराज के पद पर पदस्थ थे। वह भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा 2009 बैच के अधिकारी है। भारतीय रेल सेवा में आने से पूर्व यह भारतीय वायु सेना में भी सेवा प्रदान कर चुके हैं।
उल्लास कुमार जी का स्थानांतरण उप मुख्य कार्मिक अधिकारी, एम् एल आर, झाँसी के पद पर हुआ है।

LEAVE A REPLY