मत्स्य पालकों की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए

** ** जनपद में बनी छोटी मंडियों में भी मत्स्य पालको को लाभ मिलेगा ** मत्स्य पालकों को डीएल आरसी में शामिल करते हुए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा

0
545

झांसी। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार विकास भवन, सभागार झॉसी में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी की जयन्ती के उपलक्ष्य में आंद्रा बामसी, जिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि रामतीर्थ सिंघल, महापौर नगर निगम, झांसी विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अवनीश कुमार राय की उपस्थिति में एक वृहद मत्स्य कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मत्स्य पालकों की समस्याये एवं उनकी सुझावों को सुना गया तथा त्वरित गति से निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। प्रमुख सुझाव जनपद झांसी में मत्स्य मंडी एवं खनिज कार्यापरांत गहरे गढ्ढों में मत्स्य पालन के लिये लीज पर मत्स्य पालन के लिये रणनीति बनायी जाये। जिस पर जिलाधिकारी ने शीघ्र एक बैठक आयोजन हेतु निर्देशित किया।
महापौर ने अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा की एवं जिलाधिकारी द्वारा अटल जी को हमेशा उनके कार्या के प्रति आभार व्यक्त करते हुये अटल जी अटल थे और अटल ही रहेगे। प्रगतिशील मत्स्य पालकों के संवाद सुने गये इसके उपरांत प्रधानमंत्री के बर्चुअल किसान संवाद का लाईव प्रसारण स्क्रीन पर सभी ने देखा। अंत में उप निदेशक मत्स्य, झांसी मण्डल, झांसी ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा उपस्थित सभी अतिथिगण, अधिकारीगण तथा मत्स्य कृषकों एवं मीडिया का हदय से आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मत्स्य विभाग से ज्ये0म0नि0 हरनारायण, दीनदयाल तथा कार्यक्रम का संचालन सचिन श्रीवास्तव, मत्स्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया तथा पावर प्रेजेण्टेशन ज्ञान सिंह, क0 सहायक द्वारा किया गया। मत्स्य विभाग के अतिरिक्त कृषि एंव पशुपालन के संबंधित अधिकारी एवं विशेषज्ञ डॉ इकबाल खॉ उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY