सरकार बनी तो गठित होगा व्यापारी सुरक्षा आयोग: अखिलेश यादव

सपा मुखिया ने कहा व्यापारियों का कराएंगे 20 लाख का बीमा ************************** राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने झांसी के प्रतिनिधिमंडल से की विशेष मुलाकात

0
658

झाँसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सबसे ज्यादा लूट, हत्या की घटनाएं व्यापारियों के साथ हुई हैं आगामी 2022 मैं सपा सरकार बनने पर व्यापारी सुरक्षा आयोग बनाकर व्यापारी सुरक्षा बीमा राशि 20 लाख रुपए की जाएगी। व्यापारियों का डाटा बनाएंगे तथा उन्हें डायल 100 से जोड़ा जाएगा।
अखिलेश यादव सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर सपा व्यापार सभा की राज्यस्तरीय संगठनात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में कारखाने, प्रतिष्ठान बंद रहे फिर भी उन्हें बिजली का बिल देना पड़ रहा है नोटबंदी ने पूरी अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। भाजपा अब व्यापार में एकाधिकार करने की साजिश में लगी है। एक वर्ष में ही राज्य के साथ भाजपा के भाग्य का निर्णय हो जाएगा। अब व्यापारी आगामी चुनाव में भाजपा को असली वैक्सीन लगाएंगे। भाजपा दोहरे चरित्र की पार्टी है जो सबको बेईमान समझती है। उन्होंने कहा कि किसानों, व्यापारियों का भरोसा अब भाजपा पर नहीं है उन्होंने कहा कि किसान व्यापारी दोनों मिलकर एक दूसरे पर निर्भर हैं।
समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग व अन्य नेताओं ने कहा कि भाजपा ने व्यापारियों को धोखा दिया है। पूर्व मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सूद ने कहा कि अब व्यापारी मौन नहीं बैठेंगे व भाजपा का घमंड तोडेंगे। इस दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मनोचा, एवं प्रदीप जायसवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता, विशेष आमंत्रित सदस्य व झांसी के वरिष्ठ नेता शकील खान, अमित कुमार खटीक “बंटी”, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सतेंद्र पुरी, जिला महासचिव जुगल पाल, महानगर अध्यक्ष अजय चड्ढा, महासचिव प्रिंस भोसारी, राकेश चौरसिया आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन अभिमन्यु गुप्ता ने किया। अंत में प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सूद ने सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY