शालिनी गुरबख्शानी बनी उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मंडल की जिलाध्यक्ष

0
576

झांसी। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी की संस्तुति पर शालिनी गुरबख्शानी को उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
सीपरी बाजार स्थित स्‍थानीय होटल में सर्वसहमति से संजय पटवारी एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष अर्पणा दुबे द्वारा शालिनी गुरबख्शानी को उनके जिलाध्यक्ष पद का मनोनयन पत्र सौंपा गया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शालिनी गुरबख्शानी ने भरोसा दिलाया कि वह हमेशा व्यापारिक हितों की लड़ाई निरंतर लड़ती रहेंगी और किसी भी महिला व्यापारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा एवं अपने पद की गरिमा बनाए रखूंगी। इस मौके संरक्षिका रजनी वर्मा, अपर्णा दुबे, दीपा जैन, सारिका मल्होत्रा, दीपा छाबड़ा, महिमा जायसवाल, सीमा शर्मा, सोनिया चड्ढा, आभा श्रीवास्तव, अल्पना उपाध्याय, शालिनी मदान, कंचन सक्सेना, कविता शर्मा, अंजू सोनी, शालू गर्ग, माला मल्होत्रा, पंकज शुक्ला, अशोक गुरबख्शानी, अजय चड्ढा, संजय खियानी, बंटी वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY