स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष रूप से उप चुनाव सम्पन्न कराएं: जिला मजिस्ट्रेट

**** जनपद में 12 जून को होगा उपचुनाव हेतु मतदान, 14 को मतगणना ***** 56 मतदान केंद्र के 89 मतदेय स्थलो पर पड़ेंगे वोट ****** 118 सदस्य ग्राम पंचायत और 2 प्रधान ग्राम पंचायत, 1 सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए मतदान, सभी तैयारियां पूर्ण

0
479

झांसी। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट आंद्रा वामसी ने उप चुनाव की तैयारियों के संबंध में जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, प्रभारी अधिकारियो को दीनदयाल सभागार में ब्रीफिंग के दौरान निर्देश दिए कि उप चुनाव को पारदर्शी, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराना प्राथमिकता रहनी चाहिए। किसी भी स्तर पर शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि कोई त्रुटि हुई तो सेक्टर मजिस्ट्रेट जिम्मेदार होंगे।
उन्होंने बताया कि जनपद में 12 जून को पंचायत निर्वाचन उपचुनाव हेतु मतदान होगा तथा मतगणना 14 जून को सम्पन्न की जाएगी, सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। पोलिंग पार्टी विकासखंड से 11 जून 2021 को रवाना होगी। समस्त मतदेय स्थल पर कोविड-19 की गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने बताया कि विकासखंड बबीना, बड़ागांव, मोंठ, चिरगांव, मऊरानीपुर, बंगरा व गुरसरायं में 43 ग्राम पंचायतों में 56 मतदान केंद्र बनाए गए तथा 89 मतदेय स्थल तैयार किए गए हैं। मतदेय स्थल पर समस्त मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए जा चुके। उप जिलाधिकारी सहित सेक्टर मजिस्ट्रेट /जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमण करते हुए यह सुनिश्चित कर लें कि समस्त सुविधाएं उपलब्ध हैं। विकासखंड बबीना में 4 सदस्य ग्राम ग्राम पंचायत का मतदान होगा। विकासखंड बड़ागांव में 7 सदस्य ग्राम पंचायत, विकास खंड मोंठ में 31 सदस्य ग्राम पंचायत व ग्राम इमलिया में प्रधान ग्राम पंचायत हेतु वोट डाले जाएगे। विकासखंड चिरगांव में 27 सदस्य ग्राम पंचायत, विकासखंड मऊरानीपुर में 26 सदस्य ग्राम पंचायत, विकासखंड बंगरा में 22 सदस्य ग्राम पंचायत सहित देवरीसिंह पुरा में प्रधान ग्राम पंचायत के साथ ही ग्राम कचनेव में सदस्य क्षेत्र पंचायत हेतु मतदान होगा। विकासखंड गुरसरायं एक सदस्य ग्राम पंचायत हेतु मतदान किया जाएगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने कहा कि उप चुनाव को भी मुख्य चुनाव की तरह सम्पन्न कराया जाना चाहिए, इसके लिए सभी अच्छा करने के लिए प्रतिबद्ध रहें। उन्होंने अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। मतदान केंद्र के 100 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार की दुकान आदि नहीं खुलने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि विकासखंड स्तर पर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है पोलिंग पार्टी की रवानगी, उन्हें दिए जाने वाली निर्वाचन सामग्री व कोविड-19 के अंतर्गत सैनिटाइजर, ग्लब्स, फेसशील्ड आदि की व्यवस्था कर ली गई है। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल सूचित करें। ब्रीफिंग के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामअक्षयवर चौहान, उपाध्यक्ष जेडीए सर्वेश दीक्षित, एडीएम न्यायिक संजय पांडे, सिटी मजिस्ट्रेट सलिल पटेल, डीडीओ सुनील कुमार, डीपीआरओ, डीपीओ, एआरटीओ, सभी एसडीएम, तहसीलदार, सीओ, बीडीओ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY