वसंत ऋतु का स्वागत करते हुए मां सरस्‍वती का किया पूजन

झूलेलाल सिंधी महिला शक्ति संगठन ने मनाई बसंत पंचमी

0
707

झांसी। हिंदुओं के प्रमुख त्यौहारों में शुमार वसंत पंचमी को झूलेलाल सिंधी महिला शक्ति संगठन द्वारा सिन्धी गुरुद्वारा शहर में मनाया गया। वसंत पंचमी त्यौहार पर संगठन की महिलाओं ने विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की। पीले कपड़े पहनकर मां सरस्वती को पीली चीजों का भोग लगाया गया। अधिकतर लोग पीले वस्त्र पहने नजर आए। इस दौरान कविता पाठ, भाषण, गीत व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
हर्षा कोडवानी ने बताया कि इसी दिन से बंसत ऋतु का आरंभ होता है और सर्दी का जाना शुरू हो जाता है। इसके साथ यह भी कहा जाता है कि सूर्य अपने पुराने तेवरों की ओर लौटने लगते हैं। सभी ऋतुओं में बसंत को सबसे खूबसूरत ऋतु माना गया है। सिखों के लिए बसंत पंचमी के दिन का बहुत महत्व है। मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिन्द सिंह जी का विवाह हुआ था। बबीता हासानी ने बताया पौराणिक कथाओं के अनुसार वसंत को कामदेव का पुत्र कहा गया है। कवि देव ने वसंत ऋतु का वर्णन करते हुए कहा है कि रूप व सौंदर्य के देवता कामदेव के घर पुत्रोत्पत्ति का समाचार पाते ही प्रकृति झूम उठती है। पेड़ उसके लिए नव पल्लव का पालना डालते है। फूल वस्त्र पहनाते हैं। पवन झुलाती है और कोयल उसे गीत सुनाकर बहलाती है। वसंत ऋतु आते ही प्रकृति का कण-कण खिल उठता है। मानव तो क्या पशु-पक्षी तक उल्लास से भर जाते हैं। हर दिन नयी उमंग से सूर्योदय होता है और नयी चेतना प्रदान कर अगले दिन फिर आने का आश्वासन देकर चला जाता है। कार्यक्रम में समाज की आरना कुकरेजा, आशा कुकरेजा, साधना बचवानी, मधु अमलानी, योगिता अशवानी, काव्या बचवानी, पारूल अमलानी, तन्वी बसरानी, राजी पवानी, मनीषा रोहरा, पूनम खेमानी, अंजू अमलानी, अनु गोदवानी, आरती बूलचंदानी, आशा अशवानी, सरोज जैसवानी, गरिमा बसरानी, मानवी पवानी, माया रोहरा, पूनम खेमानी, भूमिका बत्रा, भावना चंचलानी, दीप्ति बसरानी, भावना रूपानी, हर्षा चंदू कोडवानी, जानवी फुलवानी, कौशल्या देवी, काव्या मखीजा, माधुरी देवनानी, महक खियानी, मनीषा आडवाणी, नीलम जैसवानी, रीटा हिरवानी, पुष्पा गेमलानी, नीलम नागपाल, रेखा भम्भानी, रीटा मानकानी, रुकमणी फबियानी, सपना हेमनानी, सिमरन खियानी, सुमन दलवानी, सिमरन बचवानी, सोनम दौलतानी, सौम्या रिजवानी, मोहिनी अमलानी, वंदना पंजवानी आदि अनेक महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन हर्षा कोडवानी के नेतृत्व में हुआ। आभार बबीता हासानी ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY