महिलाओं को स्‍वच्‍छता पर विशेष ध्‍यान देना चाहिए : डॉ. हिमानी चौधरी

महिला जागरुकता पर हुई संगोष्ठी

0
220

झाँसी। सक्षम झांसी व सिफ्सा के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत आनंद नगर बस्ती में महिला जागरूकता पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्‍ताओं व विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं को स्‍वच्‍छता, सुरक्षा और स्‍वस्‍थ रहने के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती नेहा शर्मा ने महिलाओं को विशेष मौकों पर स्‍वच्‍छता और अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सक्षम जिला प्रमुख डॉ सुरेंद्र नारायण ने सम्मान स्वच्छता व मानसिक स्वास्थ्य को अंतर संबंधित बताया। जिला महिला प्रमुख डॉ मोनिका गोस्वामी ने महिलाओं को पोषण पर ध्यान केंद्रित करने को प्रेरित किया। सिफ्सा नोडल अधिकारी डॉ रॉबिन सिंह ने सरकार की तरफ से मिल रही हर मदद को गरीब महिलाओं तक पहुंचाने का वादा किया। सिफ्सा काउंसलर डॉक्टर हिमानी चौधरी ने महिलाओं को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में निशुल्क सेनेटरी पैड आयरन की गोलियों का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रियंका कुशवाहा, अंबिका प्रसाद, भूषण गोस्वामी, वंदना कुशवाहा, तरुण साहू, यश्वी खरे, रितिका कुशवाहा, समीक्षा, हर्ष, पृथ्वी, सोमिल, काजल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मिली भट्टी ने किया और आभार महानगर प्रमुख डॉ सुरेंद्र गोस्वामी द्वारा व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY