व्यापार मंडल ने किया व्यापारी का आर्थिक सहयोग

0
551

झांसी। 19 दिसंबर 2019 को रात्रि लगभग 11:00 बजे सदर बाजार निवासी आशु अग्रवाल के प्रतिष्ठान नीलम धागा बटन में भीषण आग लग गई थी, जिससे व्यापारी को अत्यधिक क्षति का सामना करना पड़ा। व्यापारी को हुई क्षति को देखते हुए छावनी व्यापार मंडल ने क्षेत्र के व्यापारियों व नागरिकों से सहयोग की अपील की। इसमें लगभग एक लाख चालीस हजार रुपए एकत्रित हुए।
व्यापार मंडल के कार्यक्रम में बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा के मुख्य आतिथ्य, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय पटवारी के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित कर व्यापारी आशु अग्रवाल को एक लाख चालीस हजार रुपए सौंपे गए। कार्यक्रम के प्रारंभ में संरक्षक मुकेश जैन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की जानकारी दी। मुख्य अतिथि विधायक राजीव सिंह पारीछा, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय पटवारी ने व्यापार मंडल द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्य का अंत नहीं होना चाहिए। लोगों को जागरूक कर पुनीत कार्य में सहयोग करने की अपील करनी चाहिए। उन्‍होंने आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में सहयोग करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विधायक राजीव सिंह पारीछा द्वारा 51 सौ रुपए की सहयोग राशि प्रदान करते हुए और अधिक सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक पार्षद बलराम गुप्ता, अनिल अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुरुद्ध दुबे, ध्रुव अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, कार्यवाहक अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, संजय भाटिया, सुदर्शन कथूरिया, मनोज साहू, मनोज अग्रवाल, राजीव खंडेलवाल, चेतन अग्रवाल, नितिन खंडेलवाल, मनीष अग्रवाल, अमित गुप्ता, संतोष गुप्ता, मोहन सोनी, जितेन्‍द्र भंडारी, साकेत महेश्वरी, रजत अग्रवाल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष मनोज विजय ने की। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विजय गुप्ता कोषाध्यक्ष विशाल अग्रवाल ने किया। अंत में आभार संरक्षक नीरज कक्‍कड़ ने व्‍यक्‍त किया।

LEAVE A REPLY