यात्री सुविधा समिति के सदस्यों द्वारा झांसी स्टेशन का किया निरीक्षण

0
701

झांसी। मंडल अपने सम्मानित यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु यात्री सुविधा समिति के सदस्य हिमाद्री बल तथा यात्री सुविधा समिति के अध्यक्ष के निजी सचिव परशुराम महतो द्वारा झांसी स्टेशन का गहन निरीक्षण किया गया।
समिति के सदस्यों द्वारा निरीक्षण की शुरुआत करते हुए बुकिंग हॉल में लगे एटीवीएम मशीनों एवं चार्जिंग पॉइंट्स का निरीक्षण किया एवं उपलब्ध सुविधाओ की प्रशंसा की। इसके पश्चात रिटायरिंग रूम का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार हेतु सुझाव दिये गए। सदस्यों द्वारा स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर लगे पीने के पानी का जायजा लिया गया एवं उन्हें बेहतर बनाने हेतु आवश्यक सुझाव दिये। इसके अलावा स्टेशन पर शौचालयों का भी निरीक्षण किया गया। स्टेशन पर कैटरिंग स्टाल्स का निरीक्षण करते हुए उन पर सफाई की व्यवस्था, खाने की गुणवत्ता एवं बिलिंग इत्यादि का जायजा लिया जिसकी सदस्यों द्वारा प्रशंसा की गई। इसके अलावा स्टेशन पर यात्रियों के बैठने की व्यवस्था,प्रतीक्षालय का निरीक्षण कर वहां साफ़ सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया गया। स्टेशन पर कैंटीन में किचन, वाशरूम आदि का निरीक्षण करते हुए खाने के रेट एवं बिलिंग सम्बन्धी जानकारी ली गई। समिति के सदस्यों द्वारा स्टेशन के साथ साथ खड़ी हुई ट्रेनों में भी टॉयलेट इत्यादि की साफ सफाई एवं दिव्यांग कोच का भी निरीक्षण किया गया। सदस्यों ने यात्रियों से बात कर स्टेशन पर यात्री सुविधाओ के विषय में जानकारी ली, जिस पर यात्रियों द्वारा स्टेशन पर साफ सफाई एवं यात्री सुविधाओं की प्रसंशा की गई।
निरीक्षण के पश्चात मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर द्वारा शाल पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सदस्यों का अभिवादन किया गया। इसके साथ ही सदस्यों द्वारा निरीक्षण के सम्बन्ध में मंडल रेल प्रबंधक को अवगत कराया गया एवं उन्हें और बेहतर करने का सुझाव दिया। मंडल रेल प्रबंधक ने सदस्यों को आश्वस्त किया कि आपके द्वारा दिए गए सुझावों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का प्रयास किया जायेगा।
निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्यों के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक अमित सेंगर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ जितेन्द्र कुमार, वरिष्ठ मंडल विधुत अभियंता(सामान्य) भीमराज धन्ना, वरिष्ठ मंडल अभियंता(समन्वय ) राजेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (सी &डब्लू) करुणेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता(समन्वय) निर्मोद कुमार, मंडल सुरक्षा आयुक्त उमाकांत तिवारी, मंडल अभियंता (मुख्यालय) महावीर प्रसाद कुशवाहा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक अखिल शुक्ल, डीएनएचएम गिरीश कंचन, स्टेशन निदेशक राजाराम राजपूत एवं सभी पर्यवेक्षकगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY