कला सोपान में 47 चित्रकारों की कलाकृतियों को किया जाएगा प्रदर्शित

वार्षिक कला प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का शुभारम्‍भ 6 नवम्‍बर से

0
244

झांसी। कला सोपान आज 6 नवम्‍बर को राजकीय संग्रहालय झांसी में वार्षिक चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है। इस प्रदर्शनी में 47 चित्रकारों की कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
कला प्रदर्शनी की संयोजक डॉ कला सोपान की अध्यक्षा डॉ. श्वेता पाण्डेय ने बताया कि इस चित्रकला प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों के चयनित चित्रकार प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन राष्ट्रीय चित्रकला दिवस के अवसर पर किया जाना था, लेकिन दीपावली के कारण इसका उद्घाटन 6 नवंबर को किया जा रहा है। डॉ. पांडेय ने बताया कि इस चित्रकला प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता के लिए 150 से अधिक कृतियां ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हुई थी जिनको निर्णायक मंडल के पास भेजा गया था। निर्णायक मंडल के सदस्यों ने इसमें से 47 कलाकृतियों का चयन प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी के लिए किया है। अब छह नवंबर को इन कलाकृतियों को राजकीय संग्रहालय झांसी में प्रदर्शित किया जाएगा।
कला प्रदर्शनी के सह संयोजक एवं कला सोपान के सचिव डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि इस कला प्रदर्शनी में प्रथम तीन स्थान प्राप्त कलाकृतियों को क्रमशः रुपए 10000, 8000 और 5000 दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह चित्रकला प्रदर्शनी चित्रकला को एक नया आयाम देने में समाज को चित्रकला के माध्यम से उत्थान के प्रयास के लिए आयोजित की जा रही है। यह चित्रकला प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक कला प्रेमियों, चित्रकारों एवं जन सामान्य के लिए खुली रहेगी। इस कला प्रदर्शनी में कलाप्रेमी कलाकृतियों का क्रय भी कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY