ननि की जमीन को कराया कब्‍जामुक्‍त, रोपे जाएंगे पौधे

0
520

झांसी। अरूण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त नगर निगम झाँसी के नेतृत्व में नगर निगम झाँसी सीमान्तर्गत स्थित गढ़ियागांव के निवासित लोगों द्वारा गाटा सं0 2052, 2060, 2062, 1790, 1793 आदि जमीनों का कुल क्षेत्रफल 72.45 एकड़ पर कब्जा कर जुताई की जा रही थी। जिसको तत्काल अवमुक्त कराकर कार्यवाही की गयी। उक्त स्थल पर वृक्षारोपण हेतु 05 जे0सी0बी0 लगाकर गड्ढों की खुदाई प्रारम्भ कर दी गयी है। नगर निगम झाँसी सीमान्तर्गत कुल 1 लाख 20 हजार वृक्षों का रोपण होना है।
इस मौके पर डा0 आर.के. निरंजन पशुचिकित्साधिकारी, एन.एन. बाजपेयी कर्नल (से0नि0), रईस उज्जमां अंसारी सहायक अभियन्ता/प्रभारी अधिकारी सम्पत्ति, के.पी. सिंह (मानचित्रकार), राजकुमार भद्रसेन सहायक अभियन्ता, देवीलाल शर्मा अवर अभियन्ता, राम अवध सिंह यादव अवर अभियन्ता, बिपिन कुमार अवर अभियन्ता, अशोक कुमार अवर अभियन्ता, माता प्रसाद कानूनगो, प्रवर्तन दल के जवान, प्रेमनगर थाना का पुलिस बल भी मौजूद रहा। नगर निगम सीमान्तर्गत अवैध रूप से कब्जा करने वाले व्यक्तियों पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY