“मार्ग दर्शिका” पुस्तक का विमोचन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई

0
706

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के तहत झाँसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर ने कार्मिक विभाग द्वारा प्रकाशित “ मार्ग दर्शिका” नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक में सेवानिवृत्ति उपरान्त कर्मचारियों/उनके परिवार को मिलने वाले लाभ तथा अन्य सुविधाओं का विवरण दिया गया है।
इसके साथ ही जनवरी माह में सेवानिवृत हुये 64 रेल कर्मचारियों का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। समस्त सेवानिवृत कर्मचारियों को अंतिम भुगतान के देय मदों की कुल राशि रू 19,73,24,886/- का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से किया गया। इसके अतिरिक्त सभी उपस्थित कर्मचारियों को भुगतान विवरण, सेवा प्रमाण पत्र, पीपीओ एवं स्वर्ण जड़ित पदक संदीप माथुर मंडल रेल प्रबंधक, झाँसी द्वारा प्रदान किये गये।
समारोह के अंत में उल्लास कुमार वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे झाँसी ने सभी कर्मचारियों को रेल सेवा प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल वित्त प्रबंधक राजेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY