रायरु में बनेगा गुड्स शेड का वर्ल्ड क्लास का मालगोदाम

विश्व स्तरीय सुविधाएं विकसित करने के लिए आज रायरू गुड्स शेड का निरीक्षण

0
194

झांसी। मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष द्वारा रायरू गुड्स शेड का वर्ल्ड क्लास मालगोदाम के रूप में विकसित करने हेतु विस्तृत निरीक्षण किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक द्वारा लोग और अनलोडिंग का प्वाइंट का निरीक्षण किया गया। उन्होंने लेबर के लिए सुविधाओं जैसे लेबर शेड, कैंटीन और टॉयलेट आदि की उचित व्यवस्था के साथ नए प्लान में शामिल करने हेतु निर्देशित किया।
वर्तमान में प्रतिमाह औसतन 30 रैक अनलोड होते है साथ 8 रैक लोड होते है। इसको भी बढ़ाए जाने की प्लान पर विस्तृत चर्चा संबंधित अधिकारियों से की। वर्ल्ड क्लास गुड्स शेड के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इसके लिए कंसल्टेंट को नियुक्त कर उसकी डिजाइन तैयार की जाएगी। वर्तमान में उपलब्ध सुविधाओं में बदलाव किया जाएगा। सभी सुविधाओं को विश्वस्तरीय करना है। जिसमें वेयरहाउस, प्रकाश व्यवस्था, सिग्नल आदि के विकास कार्य की भी समीक्षा की। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा रायरू गुड्स शेड के साईट प्लान को भी देखा। भविष्य में विकसित होने पर गुड्स शेड में ट्रकों के पार्किंग की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी। मालगोदाम का समग्रित विकास किया जाएगा। जिसमें ऑफिस कॉम्प्लेक्स और आवश्यक सुविधाओं को विश्वस्तरीय किया जाएगा। वर्तमान में से आशुतोष द्वारा पानी की उचित व्यवस्था और रोड को ठीक करने हेतु निर्देशित किया। इसके पश्चात विश्वस्तरीय वेयरहाउस के लिए भूमि को देखा। लोडिंग /अनलोडिंग को भी मैकेनाइज्ड किया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक ने मालगोदाम के निरीक्षण के पश्चात् रायरू गुड्स शेड में द्वितीय प्रवेश हेतु भू-अर्जन के संबंध में आयुक्त एवं कलेक्टर ग्वालियर से चर्चा की। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक के साथ सी पी एम(गति शक्ति) डी पी गर्ग, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ला, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(टी आर डी) मयंक शांडिल्य, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण, सहायक वाणिज्य प्रबंधक पंकज कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी और संबंधित स्टाफ उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY