लोकतंत्र के महापर्व को महोत्सव के रूप में मनाने के आह्वान के साथ ली शपथ

0
319

झांसी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए आगामी 20 फरवरी 2022 को झांसी में होने वाले तृतीय चरण के मतदान में शत-प्रतिशत मतदान हेतु जागरूकता सेमीनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजिका सुश्री प्रगति शर्मा ‘बया’ द्वारा स्वीप योजना के अंतर्गत यह सेमीनार मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इस दौरान सभी रेल अधिकारियों, निरीक्षक, पर्यवेक्षक व महिला व पुरुष कर्मचारियों द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मतदान सम्बंधित शपथ ग्रहण की।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश गुप्ता, मंडल कार्मिक अधिकारी जी पी मिश्रा व सहायक कार्मिक अधिकारी शैलेंद्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे। राजेश गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा कि “हम सभी को लोकतंत्र के इस महापर्व को महोत्सव के रूप में मनाते हुए शत-प्रतिशत मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अपने मत की शक्ति का प्रदर्शन करना चाहिए। जीपी मिश्रा ने कहा कि “मतदान करना हमारे मौलिक अधिकारों में से एक है और हमें गर्व महसूस होना चाहिए कि हमको इसका अधिकार प्राप्त हुआ है”। कार्यक्रम के अंत में संयोजिका प्रगति शर्मा द्वारा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश गुप्ता, मंडल कार्मिक अधिकारी जी पी मिश्रा एवं सहायक कार्मिक अधिकारी शैलेंद्र श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य प्रचार निरीक्षक प्रदीप सुडेले, कल्याण निरीक्षक गजेंद्र सिंह, मुख्य कार्यालय अधीक्षक प्रतीक मजूमदार, योगिता मजूमदार, पूजा माटा, दीक्षा गुर्जर, अनीता साहनी, मधु व्यास, श्रुति श्रीवास्तव, हरिकिशन कौर, कीर्ति, भारती, आसमा खान, प्रभा, सोनम गुप्ता, सोनाक्षी, रिचा अरोरा, अनीता साहनी, संगीता, फरीदा बानो, संध्या, सविता नायक, हेमलता पाल, रेखा अनुरागी, पुष्पा वर्मा, सुमन मेहता, ममता कंचन, श्रीदेवी, मेहनाज, गौरव श्रीवास्तव, धर्मेंद्र, प्यारी लाल मीणा, दिलराज सिंह, सुभाष, नीरज वर्मा, उपेन्द्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे तथा शपथ ग्रहण की। अंत में आभार सह संयोजिका दीपशिखा शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY