मंडल रेल प्रबंधक द्वारा मंडल नियंत्रण कार्यालय का निरीक्षण

0
160

झांसी। नव आगंतुक मंडल रेल प्रबंधक झांसी मंडल दीपक कुमार सिन्हा द्वारा ट्रेन संचालन से संबंधित सभी नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया गया। उन्होंने नियंत्रण कार्यालय में ट्रेनों का संचालन पूर्ण संरक्षा के साथ करने के निर्देश दिये। श्री सिन्हा ने कहा कि रेलगाड़ियों का संचालन (आवागमन) समय पालन के साथ सुनिश्चित करें। उनके द्वारा यात्री जन सुविधाओं को उत्कृष्ट बनाने एवं रेल मदद शिकायतों का निराकरण शीघ्रता से किए जाने के भी निर्देश दिए गए।
उन्होंने अपने निरीक्षण के दौरान सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से मानसून पेट्रोलिंग, रेल मदद, आरपीएफ की सक्रियता एवं व्यस्ततम रेल मार्ग में गुड्स परिचालन ( माल गाड़ियों) के संचालन पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। मंडल में चल रहे कार्यों को समयबद्ध तरीके से ब्लॉक देकर कार्यों को शीघ्रता से करने पर विशेष बल दिया गया।
मंडल रेल प्रबंधक ने मंडल नियंत्रण कार्यालय के सभी विभागों के नियंत्रण कक्ष –समय पालन, विद्युत परिचालन, वाणिज्य, सिग्नल एवं दूरसंचार, रेल सुरक्षा बल आदि की कार्य प्रणाली को विस्तार से समझा। निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) आर डी मौर्य, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक शशिकांत त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवम् दूरसंचार इंजिनियर अमित गोयल, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (परिचाला) अशोक प्रिय गौतम, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण आदि अधिकारीगण व पर्यवेक्षक और स्टाफ उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY