विवेक निरंजन की स्‍मृति में आयोजित होंगी विभिन्‍न प्रतियोगिताएं

0
81

झांसी। विवेक निरंजन मेमोरियल फाउंडेशन एवं विवेक निरंजन खेल एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन श्री लक्ष्मी गार्डन में किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी “विवेक स्मृति महोत्सव” का आयोजन किया जाना सुनिश्चित है, जिसमें विवेक निरंजन के जन्म एवं निर्वाण तिथि 15 सितंबर से 26 सितंबर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
इसके तहत 15 सितंबर को मिथिला गार्डन में 11 बजे मधुकर निरंजन की देखरेख में वृक्षारोपण, 17 सितंबर को रंगोली प्रतियोगिता प्रातः 10:00 बजे से एवं मेहंदी प्रतियोगिता 11:30 से महारानी महारानी लक्ष्मी बाई बालिका इंटर कॉलेज (एलबीएम) झांसी में की होगी, जिसकी प्रभारी कामनी कुशवाहा एवं रेखा कुशवाहा होगीं। 19 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे से विज्ञान क्विज का आयोजन नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज झांसी में होगा। इसके प्रभारी राकेश मिश्रा एवं संजीव त्रिपाठी होंगे। 21 सितंबर 2023 को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से झांसी के विभिन्न कॉलेजों में किया जाएगा। इसके प्रभारी प्रफुल्ल सक्सेना एवं अवधेश निरंजन होगे। 23 सितंबर 2023 को 10:30 बजे से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन आदर्श इंटर कॉलेज एवं न्यू एरा पब्लिक स्कूल में संपन्न होगी। इस प्रतियोगिता के प्रभारी हेमंत कुशवाहा एवं नम्रता कुशवाहा होंगे। 24 सितंबर को महिला वॉलीबाल टूर्नामेंट विवेक निरंजन वॉलीबॉल कोर्ट, गुलाम गौस खां पार्क में प्रातः 9 बजे से आयोजित की जाएगी। इसके प्रभारी सतीश कंचन एवं राजेश पटेल होंगे। 26 सितंबर को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आदर्श इंटर कॉलेज झांसी में की जाएगी। इसके प्रभारी हेमंत कुशवाहा एवं आलोक निरंजन होंगे।
उक्त प्रतियोगितायों के रजिस्ट्रेशन प्रतियोगिता के समय ही विद्यालयों में कराए जाएंगे। उक्त प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समापन समारोह 29 सितंबर 2023 को 10:00 से स्वर्ण जयंती सभागार, बुंदेलखंड कॉलेज झांसी में संपन्न होगा। उक्त जानकारी फाउंडेशन के सचिव रामकिशन निरंजन ने दी।
बैठक में सतीश कंचन, अवधेश निरंजन, राजकिशोर तिवारी, नारायण राजपूत, संतोष भार्गव, मधुकर निरंजन, बद्रीप्रसाद, धीरेन्द्र यादव, रामनरेश पटेल, अभिषेक यादव आदि लोग उपस्थिति रहे। संचालन फाउंडेशन के सचिव रामकिशन निरंजन ने एवं आभार एकेडमी के सचिव राजेश पटेल ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY