बीडा बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण इकाई होगी : सांसद अनुराग शर्मा

0
171

झाँसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के गठन के संबंध में पास हुए प्रस्ताव के ऐतिहासिक निर्णय पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लोकसभा क्षेत्र झांसी-ललितपुर से लोकप्रिय सांसद अनुराग शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया गया कि यह प्रस्ताव पास होना बुंदेलखंड के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक निर्णय है, जो सम्पूर्ण बुंदेलखंड क्षेत्र के बहुआयामी विकास को गति देगा।
सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि बीडा के गठन से बुंदेलखंड में बड़े पैमाने पर औद्योगिक विकास होगा, जिससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे, लोगों की आय में वृद्धि होगी और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। सांसद ने कहा कि बीडा के गठन से बुंदेलखंड में निवेश के लिए एक अनुकूल वातावरण का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि बीडा बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण इकाई होगी। बीडा के माध्यम से बुंदेलखंड में एक नया औद्योगिक शहर विकसित किया जाएगा। इससे क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा और लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा। उन्होंने बताया कि बीडा के गठन के लिए लंबे समय से उनके द्वारा भी प्रयास किए जा रहे थे, जिसके तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी कई बार बीडा के संबंध में उनके द्वारा व्यक्तिगत भेंट कर अनुरोध किया गया था। मुख्यमंत्री ने सांसद के इस अनुरोध को स्वीकार किया और बीडा के गठन का प्रस्ताव कैबिनेट में पास किया गया। सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य सरकार को बीडा के गठन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय बुंदेलखंड के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के विकास को रफ्तार देने के साथ-साथ वन ट्रिलियन इकॉनमी की अर्थव्यवस्था बनने के अपने संकल्प को पूरा करने के लिए योगी सरकार यह निर्णय महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से बुंदेलखंड के जिलों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकेगा और इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही यहां रोजगार की असीमित सुविधाओं का सृजन संभव हो सकेगा। उन्होंने बताया कि यह मा० मुख्यमंत्री जी का बहुत बड़ा कदम है। इस ऐतिहासिक निर्णय से बुंदेलखंड के बहुआयामी विकास को तेज गति मिलेगी। झांसी के आसपास का एरिया बड़े पैमाने पर विकसित हो जाएगा। इसके माध्यम से कुल 14 हजार हेक्टेयर जमीन पर औद्योगिक शहर विकसित करने की योजना है। यह औद्योगिक शहर झांसी-ग्वालियर मार्ग पर प्रस्तावित है जो राष्ट्रीय राजमार्ग के माध्यम से देश के प्रमुख शहरों से भी जुड़ा होगी। यही नहीं, यह राष्ट्रीय राजमार्ग 27 से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जुड़कर प्रदेश के अन्य शहरों से अच्छी तरह जुडे़गी। उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अंतर्गत टाउनशिप समेत औद्योगिक स्थापना के लिए आवश्यक सभी आवश्यक सुविधाओं का यहां समावेश होगा। इसके गठन से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा तथा बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन होगा। जन सामान्य को क्षेत्रीय विकास के साथ ही रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, जिसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। यह कदम प्रदेश के विकास में भी बहुत बड़ा योगदान देगा। सरकार ने जो वन ट्रिलियन इकॉनमी बनने का संकल्प लिया है, वो इसके माध्यम से पूरा हो सकेगा।

LEAVE A REPLY