मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरुक करने की गोष्ठी

***** महिला सशक्तिकरण के बताए गए तौर तरीके ***** महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर कर सकती हैं कॉल **** महिलाओं से संबंधित समस्याओं का तत्काल होगा निराकरण

0
202

झाँसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के नईबस्ती स्थित मुकरयाना व पठौरिया मोहल्ले में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरुकता गोष्ठी की गई। जिसमें महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया।
इस दौरान महिला उपनिरीक्षक प्रियंका सिंह ने कहा कि पुलिस उपमहानिरीक्षक जोगेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी राजेश एस, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार, सीओ सिटी राजेश कुमार राय और कोतवाली प्रभारी संजय कुमार गुप्ता के निर्देशन में मिशन शक्ति योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाए जाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। महिला अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को समझें और जाने। पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। कोई उनके साथ छेड़छाड़ करें, स्कूल आते-जाते लड़कियों का पीछा करें, छींटाकशी करें या कोई भी महिला घरेलू हिंसा का शिकार हो तो ऐसी स्थिति में वह तुरंत महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर कॉल करें। तत्काल पुलिस पीड़ितों की मदद के लिए निर्धारित स्थान पर पहुंचेगी। इसके अलावा किसी गरीब लड़की की विवाह हेतु मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, आवास योजना के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
महिला आरक्षी ने महिला उत्पीड़न होने पर उनके अधिकारों को विस्तार पूर्वक बताया गया तथा उन्हें हक के लिए संबंधित थाना पर प्रार्थना पत्र दिए जाने की जानकारी दी। इस दौरान उपस्थित महिलाओं तथा बालिकाओं को जागरुकता हेतु पंपलेट भी वितरित किया गया। महिला आरक्षियों ने कहा मिशन शक्ति उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन है। सभी महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी और उनके खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई को लेकर मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

अपराध की रोकथाम के लिए बनाई सेल

साइबर सेल के माध्यम से महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए महिला साइबर सेल की स्थापना की गई है। इसके माध्यम से महिलाओं के खिलाफ सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से किए गए अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की जाती है। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि महिलाओं के सुरक्षा के लिए शक्ति मोबाइल, महिला हेल्प डेस्क आदि का गठन किया गया है। हर थाने में महिला पुलिस अधिकारी मौजूद होती है।

महिलाओं को दी गई तमाम जानकारियां

कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत चौकी नई बस्ती में जाकर मोहल्ला पठौरिया व मुकरयाना में जाकर महिला उपनिरीक्षक प्रियंका यादव, महिला आरक्षी पूजा, महिला आरक्षी काजल, महिला आरक्षी रीतिका , अर्चना व आरक्षी शिवकुमार द्वारा चौपाल लगा कर महिलाओं व बालिकाओं के साथ गोष्ठी की गई व सरकारी योजनाओं से अवगत कराया गया जैसे मंगला सुकन्या योजना, सखी समूह योजना, उज्ज्वला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, एवं हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 1098, 181, 102, 108, 1076, 112 नम्बरों से अवगत कराया गया।

LEAVE A REPLY