गांव-गांव चौपाल लगाकर महिला सशक्तिकरण को लेकर पुलिस महिलाओं को कर रही जागरुक

0
174

झाँसी। उ0प्र0 शासन की मंशा के अनुरुप “मिशन शक्ति” अभियान फेज-3 के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गाँवों में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में ग्राम चौपाल के आयोजन करने की शुरुआत की गई है। अब महिलाओं बालिकाओं को अपनी समस्या शिकायत लेकर थाना पुलिस चौकी पुलिस कार्यालय बार-बार नहीं आना पड़ेगा। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस के निर्देशन में महिला थाना प्रभारी नीलेश कुमारी के नेतृत्व में बिजौली में जन चौपाल का आयोजन किया गया।
महिला थाना प्रभारी नीलेश कुमारी ने सीधा संवाद स्थापित कर महिलाओं बालिकाओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं और शिकायतों के विषय में जानकारी प्राप्त की गई। उनके निस्तारण के लिए तत्काल प्रयास किए गए चौपाल में उपस्थित महिलाओं बालिकाओं को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी सम्मान के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई, जिसमें भारी संख्या में महिलाओं/बालिकाओं व बच्चों ने प्रतिभाग किया। आप यह समाचार एशिया टाईम्‍स पर पढ़ रहे हैं। चौपाल में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन) फेज़-3 के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर, जैसे- 1090, 112, 1076, 1098, 108 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित उन्हें जागरूक किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर नीति शास्त्री, डॉक्टर संध्या, सपना गुप्ता, स्वप्निल मोदी, गीता बौद्ध, शालिनी गुरबख्शानी आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY