कृषकों की आय में वृद्वि होगी एवं जीवन स्तर में उन्नयन होगा: जलशक्‍ति मंत्री

******** स्वतंत्र देव सिंह ने जनपद झांसी में सिंचाई विभाग की 34 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 21 परियोजनाओ का शिलान्यास किया ******* लोकार्पित परियोजनाओ से 283033 कृषक लाभान्वित होंगे तथा 83677 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा में वृद्वि होगी एवं 261 एम0सी0एम0 पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा ***** परियोजनाओं के पूर्ण होने से बुन्देलखण्ड क्षेत्र में किसानों में खुशहाली आएगी एवं बुन्देलखण्ड से पलायन रूकेगा

0
55

झांसी। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जनपद झांसी स्थित परीक्षा बांध परिसर से सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की 34 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 21 परियोजनाओ का शिलान्यास किया। लोकार्पित परियोजनाओ के माध्यम से 283033 कृषक लाभान्वित होंगे तथा 83677 है। क्षेत्र में सिंचाई वृद्वि होगी एवं 261 एम0सी0एम0 पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा।
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से बुन्देलखण्ड क्षेत्र में किसानों में खुशहाली आएगी एवं बुन्देलखण्ड से पलायन रूकेगा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तरह कृषि क्षेत्र विकसित होगा। यहां के कृषकों की आय में वृद्वि होगी एवं जीवन स्तर में उन्नयन होगा। लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से बड़वार पोषक नहर परियोजना, क्योलारी बांध सहायक परियोजना एवं कुलपहाड़ स्प्रिंकलर सिचाई परियोजना तथा जनपद ललितपुर स्थित जामिनी बांध, रोहिणी बांध एवं सजनम बांध नहर परियोजनाओं के पुनरोद्वार की परियोजनाएं महत्वपूर्ण हैं।
जलशक्ति मंत्री ने इसके उपरांत गुलर ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत निर्मित इंटेक बेल का स्थलीय निरीक्षण किया एवं लाभार्थियों संवाद किया। इसके उपरांत जल शक्‍ति मंत्री ने उथले/ मध्यम/गहरे नलकूप योजना से लाभान्वित किसानों के साथ संवाद भी स्थापित किया एवं प्रमाण पत्र भी वितरित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद अनुराग शर्मा, विधायक पारीछा राजीव सिंह, गरौठा विधायक जवाहर राजपूत आदि भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY