बुन्‍देलखण्‍ड अवार्ड 2018 से सम्‍मानित हुईं 12 विभूतियां

0
1066

झांसी। इण्डियन शेख अब्बासी अल्प संख्यक महासभा के तत्वावधान में 11 वां मेधावी छात्र-छात्रा एवं विभूति सम्मान समारोह राजकीय संग्रहालय में आयोजित किया गया, जिसमें बुन्‍देलखण्‍ड अवार्ड 2018 से 12 विभूतियों व 120 मेधावी छात्र-छात्राआेें को सम्‍मानित किया गया।
कार्यक्रम नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया के मुख्यातिथ्य एवं आरटीओ सुखलाल चौरसिया के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। इसमें अरविन्द वशिष्ठ, राहुल रिछारिया, असफान सिद्दीकी, भानुसहाय, डॉ. डी.के गुप्ता, डॉ. वी.के गुप्ता, संजय पटवारी, मुफ्ती मो. साबिर हाशमी आदि के विशेष आतिथ्‍य में कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जहीर अब्बासी ने की। कार्यक्रम में 120 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान नगर आयुक्त व आरटीओ को सर्वश्रेष्ठ प्रशासक अवार्ड 2018 तथा 12 विभूतियों को बुन्देलखण्ड अवार्ड 2018 सहित नागरिक सुरक्षा कोर के 50 कार्यकर्ताओ को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये अतिथियों ने कहा कि मेधावियों का सम्मान किये जाने से अन्य विद्यार्थियों में भी कुछ कर गुजरने की लगन पैदा होती है। कार्यक्रम में हाजी शफीक अब्बासी, लियाकत अब्बासी, हामिद अब्बासी, मूसा अब्बासी, वहीम अब्बासी, नाजिर अब्बासी, जावेद अब्बासी, नफीस अब्बासी, अफजाल अब्बासी, अरमान खान, आरिफ खान, हासिम खान आदि मौजूद रहे। संचालन जैनुल ने व आभार नव्वन अब्बासी ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY