भारतीय योग संस्थान ने योगाभ्यास कर मनाई गांधी व शास्‍त्री जयंती

0
884

झांसी। निरोगी काया के लिए भारतीय योग संस्थान द्वारा संचालित नारायण बाग योग केंद्र पर गांधी तथा शास्त्री जयंती को श्रद्धा के साथ मनाया गया। महानगर के सभी योग केंद्र प्रमुख व साधकों ने संयुक्त रूप से जयंती पर पुरोधाओं को याद करते हुए विधिवत गांधी शास्त्री व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व महापौर श्रीमती किरण राजू बुक्सेलर की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए योग संस्थान के जिला प्रधान रविंद्र त्रिवेदी ने साधक बंदियों को विभिन्न आसनों का अभ्यास कराते हुए निरोगी काया को अमूल्य बताया। सरस्वती वंदना प्रांतीय सदस्य विपिन अग्रवाल, संस्था के कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने ताड़ासन के साथ अनुलोम विलोम व योग क्रियाओं का योगाभ्यास कराया। मुख्य अतिथि पूर्व महापौर श्रीमती किरण राजू बुक्सेलर ने सभी योग साधकों को योग नियमित करते रहने की शपथ का संकल्‍प दिलाते हुए अपने संबोधन में योग को जीवन का अभिन्न अंग बताया। उन्होंने शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक लाभ के लिए भारतीय योग संस्थान की पहल को कल्याणकारी बताते हुए जिला प्रधान श्री रविंद्र कुमार त्रिवेदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को स्वस्थ रहते हुए योग के मार्ग से अन्य लोगों को भी योग से जोड़ने का अनूठा प्रयास करना चाहिए। नारायण बाग केंद्र केंद्र प्रमुख गिरीश चंद्र श्रीवास्तव ने संस्थान के प्रांतीय सदस्य विपिन अग्रवाल की सराहना करते हुए दर्शकों के योग के अनुभव साझा किए। संस्थान के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से लोगों को जोड़ने और उन्हें निशुल्क योग क्रिया कराते रहने के लिए कहा। कार्यक्रम का संचालन पवन झा, आभार राजाराम सेठ ने व्यक्त किया। इस अवसर पर संजय तिवारी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर राजूू बुकसेलर, जिला कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, भंवर सिंह, जेके जेसिका, अनिल कुमार स्वर्णकार, नंद राम, राम यादव, राजा राम, सुरेश कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY