केके बजाज अध्यक्ष तो नीतू पटवा बनीं ग्रेटर की विंग अध्यक्ष

0
1086

झाँसी। जेसीआई झाँसी ग्रेटर का पंद्रहवाँ अधिष्ठान समारोह एक स्थानीय होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यशोवर्धन गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के रुप में असिस्टेंट कमिशन अतुल उपाध्याय व मण्डल अध्यक्ष जेसी रेखा राठौर रहीं।
अधिष्ठापन अधिकारी जेसी योगिता अग्रवाल द्वारा जेसी केके बजाज को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। कार्यकारिणी सदस्य सचिव जेसी राकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जेसी अमर बजाज एवं महिला विंग चैयरपर्सन जेसी नीतू पटवा और सचिव मधु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शालिनी सिंघल, जे जे विंग अध्यक्ष प्रनन एवं उपाध्यक्ष जय पमनानी की शपथ अध्यक्ष केके बजाज द्वारा दिलवायी गई। ग्रेटर के नए सदस्यों की शपथ मण्डल अध्यक्ष जेसी रेखा राठौर द्वारा दिलवायी गई।


पूर्व अध्यक्ष अभिनंदन मोदी द्वारा पिछले वर्ष के कार्यों पर प्रकाश डाला गया एवं उसके अवार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम की रूपरेखा जेसी मनीष अग्रवाल एवं जेसी राकेश श्रीवास्तव द्वारा बनाई गई। संचालन जेसी रागिनी एवं जेसी निशा द्वारा किया गया। अंत में आभार सचिव जेसी राकेश अग्रवाल द्वारा व्य क्त। किया गया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष जेसी माला -विजय अग्रवाल, जेसी आनंद अग्रवाल, जेसी ओमप्रकाश अग्रवाल,जेसी चंदा-पवन अग्रवाल, जेसी रजनी विजय गेडा , जेसी डॉ. ममता- दिलिप दासानी, जेसी हिना- अनिल पमनानी, जेसी कल्पना -अजय मोदी, जेसी हर्षा- विनय दरगर, जेसी महक- लोकेश बजाज, जेसी दिशा – नवीन लालवानी, जेसी रुबी-राजू सलूजा, जेसी कशिश-दिनेश चंदनानी, जेसी हर्षिता-अमित पमनानी, बृजकिशोर हेमलानी, अमित गोस्वामी , जेसी करण पटवा, जेसी मनोज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY