बीपी मंडल पिछड़ों के मसीहा थे : छत्रपाल सिंह यादव

0
1910

झाँसी। समाजवादी पार्टी जिला मुख्यालय कचहरी चौराहे पर जिला अध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में मंडल कमीशन के सूत्रधार बीपी मंडल की 101 वी जयंती पर विचार गोष्ठी कर याद किया गया। वक्ताओं ने पिछड़े वर्ग को आरक्षण दिलाने में उनकी अहम भूमिका पर चर्चा की। तत्पश्चात पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। बीपी मंडल की जयंती के अवसर पर अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल को मोरारजी देसाई की सरकार में बैकवर्ड क्लास कमिशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। मंडल आयोग का गठन जनता पार्टी की सरकार ने किया था, किंतु कांग्रेस सरकार ने इसे दबा दिया तब मुलायम सिंह यादव, शरद यादव, लालू यादव के प्रयास से मंडल कमीशन की सिफारिशों को लागू करने का फैसला किया था। बीपी मंडल के अथक प्रयास से 27% पिछड़े वर्ग को आरक्षण दिया गया, किंतु आज भी जनगणना 2011 के अनुसार एससी, एसटी, धार्मिक अल्पसंख्यक दिव्यांग व ट्रांसजेंडर की जनगणना को उजागर कर दिया गया तो ओबीसी को क्यों नहीं किया गया।
पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह यादव ने कहा कि मंडल कमीशन की सभी सिफारिशों को लागू किया जाना चाहिए। एससी एसटी को कार्यपालिका विधायिका में जनसंख्या अनुपात में आरक्षण है। ओबीसी को भी होना चाहिए, तभी बी पी मंडल के प्रति हमारी सच्ची आस्था होगी। उन्होंने पिछड़ों शोषित अनुचित पीड़ित वर्गों के मसीहा को श्रद्धांजलि देना अपना परम कर्तव्य बताया।
मिर्जा करामत बेग ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर 1853 में काका कालेकर की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग आयोग गठित हुआ था, जिसने अपनी रिपोर्ट 1955 में दे दी थी किंतु उस पर विचार नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर बीपी मंडल की अध्यक्षता में 1 जनवरी 1979 को गठित पिछड़ा वर्ग आयोग ने 1980 में अपनी रिपोर्ट जिससे 13 अगस्त 1990 को लागू किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने पिछड़े वर्ग की जातियों की जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण कोटा दिए जाने के लिए सरकार से मांग की। तत्पश्चात भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक जताते हुए 2 मिनट मौन धारण कर उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान राहुल सक्सेना, अबरार अली, यशेन्द्र राजपूत, भगवत राजपूत, डेनियल साईमन, महेश कश्यप, असेन्द्र सिंह ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अर्जुन सिंह यादव, आरिफ खान, कपूर सिंह, ज्ञान सिंह कुशवाहा, राजेश सिमराह, अरूण यादव, डा अभिषेक सोनी, हर्ष सोलंकी, नवीन यादव, अयान अली, राहुल महालया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन केके सिंह यादव ने किया। आभार भगवत नारायण राजपूत ने व्यक्त किया ।

र‍िपोर्ट – प्रभात साहनी झांसी

LEAVE A REPLY