पांच पीढ़ियों से ताजिए लगाकर नि‍भा रहे हैं परम्‍परा

0
871

झांसी। मुस्लिम समुदाय का पर्व मोहर्रम श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। जगह-जगह ताजियों पर पहुंचकर अकीदतमंद फातिहा पढ़ रहे हैं। कई स्थानों पर वर्षों से इस परंपरा को निभाया जा रहा है। इसी क्रम में छोटा इमामबाड़ा में विगत पांचों पीढ़ियों से ताजिया रखा जा रहा है।
इस पांचवी पीढ़ी के रेहान चौधरी अंदर ओरछा गेट पर ताजिया रखते हैं। यहां प्रतिदिन पूजा पाठ होती हैंं। लोग मुरादे मांगते हैं और पूरी होने पर कुछ ना कुछ चढ़ाते हैं। रेहान चौधरी बताते हैं कि यह उनके पुरखों द्वारा परंपरा प्रारंभ की गई थी, जो कि वर्तमान में पांच पीढ़ी गुजर जाने के बावजूद इसको निभाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सैकड़ों वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को हिंदू और मुस्लिम आपस में गंगा जमुनी तहजीब के साथ मनाते हैं। इस दौरान अकीदतमंदों में हाजी रफीक, मुन्‍ना, इरफान, मदनलाल पाखरे, अतुल क‍िलपन, मुस्‍तफा आद‍ि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY