अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव खजुराहो में झांसी के वीरेन्द्र कोष्टा का हुआ सम्मान

0
823

झांसी। अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, खजुराहो में एनीमेशन फिल्म ‘नेचर गेम’ को दिखाया गया। यह फिल्म कृष्णा इन्क्लैब, आवास विकास, झाँसी के निवासी डायरेक्टर वीरेन्द्र कोष्टा द्वारा बनाई गई।
यह लघु एनिमेटेड फिल्म बढ़ते प्रदूषण पर आधारित है। इस फिल्म को महोत्सव के आयोजकों एवं दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया, क्योकि फिल्म के कम समय ने भी अपनी पूरी बात लोगो तक पहुंंचाई। इस अवसर पर फिल्म अभिनेता संजय मिश्रा, सुष्मिता मुखर्जी, राजा बुंदेला, आरिफ शहडौली, योगेश रायकवार आदि उपस्थित रहे। इस दौरान डायरेक्टर वीरेन्द्र कोष्टा ने कहा कि हमे अपनी धरती की रक्षा करनी है और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का प्रण करना होगा। हमे एक वादा अपने आप से करना होगा कि वातावरण की रक्षा के लिय हमेशा प्रयत्नशील रहेंगे। फिल्म के निर्माण में आरिफ शहडोली, एम.के. त्रिवेदी, अरविन्द खरे, योगेश रायकवार, सागर साहू के विशेष योगदान हेतु आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY