खरमास समाप्त: शहनाई के लिए करना होगा इंतजार

0
2567

झाँसी। 14 जनवरी की रात में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ खरमास खत्म हो जाएगा। मगर इसके बाद भी शादी की शहनाई नहीं बज सकेगी। शादी पक्की कर चुके जोड़ियों को अगले माह का इंतजार करना पड़ेगा। पंडितों के अनुसार अब सात फरवरी से ही शादी की शहनाई बज सकेगी। मगर विवाह को लेकर खरीदारी कर सिलसिला शुरू हो जाएगा।
आचार्य किशन सरवरिया बताते हैं कि मकर संक्रांति के बाद भी लोगों को शादी के लिए 22 दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा। आगामी 15 जनवरी से छह फरवरी के बीच गुरु और शुक्र ग्रह अस्त होंगे। इस दौरान शुभ मुहूर्त नहीं हो सकते हैं। जिला धर्माचार्य महंत विष्‍णु दत्‍त स्‍वामी ने बताया कि शादी के लिए सभी ग्रहों का उदय होना बेहद जरूरी है। मगर गुरु व शुक्र ग्रह अस्त होने के कारण इस बार विवाह के बंधन में नहीं बंध सकेगे। 5 फरवरी को दोनों ग्रहों का उदय हो जाएगा। अब 7 फरवरी से ही शादी की शहनाई बज सकेगी। उन्होंने बताया कि खरमास खत्म होने के बाद लोग शादी की खरीदारी कर सकते हैं।

इस साल ये हैं विवाह मुहूर्त

फरवरी: 7,10,12,13,18,19,20,23,24,25,28
मार्च: 2,3,5,7,8,10,12,13
अप्रैल: 18,19,20,24,25,26,27,28,29,30
मई: 1,2,3,4,5,6,7,11,12,13
जून: 14,18,20,21,23,25,28,29,30
जुलाई: 5,6,7,10,11,15
दिसम्बर: 8,10,11,12,15

LEAVE A REPLY