जेसीआई गूंज : बसंत के आगाज का किया स्‍वागत, शरद को किया अलविदा

0
1120

झांसी। बसंत का आगाज होते ही होली तक मौसम का मिजाज अनोखा ही हो जाता है और जिसका असर हर किसी इंसान पर दिखाई देता है। रंगों की कद्र और दूसरे इंसान का महत्व अपने आप बढ़ जाता है। ऐसा यूं ही नहीं होता है मौसम का असर लोगों के दिलो दिमाग पर छा जाता है। हल्की सर्दी और हल्की सी गर्मी का अहसास होता है। इस माहौल को सेलिब्रेट करते हुए जेसीआई गूंज की सदस्याओं ने जहां सर्दियों के मौसम को अलविदा कहा, तो बसंत के आगाज का स्वागत अपने ही अंदाज में किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष योगिता अग्रवाल और वर्तमान अध्यक्ष दिव्या अग्रवाल ने बताया कि जनवरी एक खुशियों की तरह मनाया जाता है। इस दौरान लोग अपने काम करते हैं, लेकिन मन में एक अलग धुन सवार रहती है। यही बसंत का आगाज होता है। आने वाले महीनों को प्यार और मस्ती के साथ बुलाया जाता है। कार्यक्रम संयोजक प्रेरणा हजेला की उपस्थिति में ममता दासानी द्वारा रुपरेखा तय की गई। चार्टर अध्यक्ष रेखा राठौर ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया। इस मौके पर नेहा, दीपाली, श्‍वेता, पूनम, रागिनी, कविता, सुनीता, मनीशा, दीपा, दीपाली अग्रवाल, पूजा, ममता, सीमा, विनीता, जागृति, ऊशा, अल्पना, मोना, आषा कारनानी, पूनम गोविंदानी, सपना, पदमा, मनीशा, रागिनी आदि मौजूद रहे। आभार सचिव निशु जैन ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY