रितेश गांधी अध्‍यक्ष और राजीव डेंगरे बने महामंत्री

बजाजा बाजार व्यापार मंडल का चुनाव संपन्न

0
1114

झांसी। बजाजा बाजार व्यापार मंडल झांसी का आज गठन किया गया। बजाजा बाजार व्यापार मंडल का गठन उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी के मुख्य आतिथ्‍य में हुआ।
इस दौरान पदाधिकारियों में रितेश गांधी को अध्यक्ष, राजीव डेगरे को महामंत्री, रवि नीखरा को कोषाध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष विनय कूदरया, वीरेंद्र अग्रवाल, मंत्री मनीष शर्मा, राहुल गुप्ता, संयोजक गौरव लिखधारी, प्रचार मंत्री रजनीश साहू, युवा सदस्य बंटी दुबे, सत्य प्रकाश गुप्ता, गौरव सहगल, मनोज चौधरी, राजू जैन, मुख्य संरक्षक विजय लिखधारी व संरक्षक पद पर अशोक नीखरा, राजेंद्र सहगल, बालकिशन, रमेश चंद्र अग्रवाल, राजू जैन, राजू तरैया, राकेश गुप्ता शिवाली मनोनीत किए गए। व्यापारियों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने कहा व्यापार मंडल के गठन के साथ साथ व्यापारी व्यापार कैसे बढ़ाएं, तरक्की कैसे करें। शासन की नई नई नीतियों का लाभ कैसे मिलेेे। इन सब को लेकर व्यापारियों को एक सूत्र में बांधने का कार्य उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला व महामंत्री अंकुश बट्टा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्यापारी सेना के प्रमुख राजेश बिरथरे ने किया। आभार महामंत्री राजीव डेगरे ने व्‍यक्‍त किया।

LEAVE A REPLY