उत्तर प्रदेश जिला युवा व्यापार मंडल का हुआ गठन

0
416

झांसी। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की युवा शाखा उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल झांसी जिले का गठन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में एवं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी की अध्यक्षता में हुआ।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश बिरथरे, भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, महानगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला, महानगर के महामंत्री अंकुर गुप्ता मौजूद रहे। जिले की युवा टीम में जिला युवा अध्यक्ष मनीष रावत, चेयरमैन मधुकर निरंजन, संयोजक अभिषेक सोनाकिया, महामंत्री अनुज नीखरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितिन साहू एवं कोषाध्यक्ष सजल जैन को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया।

LEAVE A REPLY