आज का पंचांग : क्‍या कहते हैं 25 सितम्‍बर को आपके सितारे

0
586

एशिया टाईम्‍स पर ‘आज का पंचांग’ आप देख रहे हैं। अब अजमेर के नन्दादेवी ज्योतिष परामर्श केंद्र (आज का पंचांग एवं राशिफल) झांसी(उ.प्र.) के हिसाब से ज्‍योतिषविद पं. चंद्रमुकुट शर्मा द्वारा आज का पंचांग और राशिफल प्रस्‍तुत किया जाएगा। आप सभी से अनुरोध है कि अपना फीड बैक अवश्‍य भेजिए।

जानिए शुक्रवार 25 सितंबर 2020 का पंचांग :

सूर्योदय – 06:05
सूर्यास्त – 18:09

तिथि – शुक्ल पक्ष, नवमी
नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा
सम्वत – शक सम्वत – 1942 शार्वरी
विक्रम सम्वत – 2077 प्रमादी
सूर्य राशि  – कन्या
चन्द्र राशि – धनु
सूर्य नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी
अयन – दक्षिण
ब्रह्म मुहूर्त – 04:30 से 05:18 तक (26 सितंबर)
प्रातः सन्ध्या – 04:54 से 06:06 तक (26 सितंबर)
सायाह्न सन्ध्या – 18:09 से 19:20 तक
निशिता मुहूर्त – 23:43, 25 सितम्बर से 00:31, 26 सितम्बर तक
अभिजीत महुर्त – 11:43 से 12:31
गोधूलि मुहूर्त – 17:57 से 18:21 तक
राहु काल – 10:37 से 12:07 तक
गुलिक काल – 07:36 से 09:06
यमगण्ड काल – 15:08 से 16:38

जानिये कैसा रहेगा आपका शुक्रवार 25 सितंबर 2020 को राशिफल

मेष- परिवार/पार्टनर के प्रति पूर्ण समर्पित रहेंगे आज आप। पुस्तक या पढ़ाई सम्बन्धी कोई खर्च विचार में आएगा। कोई धार्मिक यात्रा का योग भी है आज।

वृषभ – आज किसी भी कार्य का लाभ लेने के लिए काफी संघर्ष करना होगा। हल्का सर दर्द हो सकता है। कोई भी फैसला लेने के लिए आज का दिन उचित नही है।

मिथुन – किसी भी कार्य के लिए बेहतरीन दिन। धन के लिए उत्तम है आज का दिन। स्वास्थ के लिए थोड़ा संघर्ष है।

कर्क – नौकरी प्रमोशन में रुकावट। किसी को दिया उधार नही आएगा। धन/जमीन को लेकर छोटा विवाद हो सकता है ध्यान रखे।

सिंह- आज का दिन आलस्य से भरा रहेगा। कोई योजना तो बनेगी पर सफल नही हो पाएगी। सर दर्द हो सकता है कफ/सर्द से बचे।

कन्या- जमीन की डील फाइनल हो सकती है। घर में धन आएगा कही से। परिवार के लिए सुखद व अच्छा दिन आज।

तुला- नौकरी ढूंढ रहे है तो आज कुछ कागजी कारवाही हो सकती है पर पूरी नही होगी। संघर्ष बढ़ा चढ़ा रहेगा। किसी से झगड़ा न करे आज।

वृश्चिक- आज का दिन घर के माहौल के लिए उत्तम है। पिता अपने फर्ज पूरे करेंगे। थोड़ा खर्च भड़ सकता है। अस्पताल जाने से बचे।

धनु- कोई बड़ी परेशानी में पड़ने की सम्भावना है आज। सर दर्द से बचें। ज्यादा सोचना स्वास्थ के लिए हानिकारक है।

मकर- लाइफ पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान रखना आज अत्यंत आवश्यक है। व्यापार में इन्वेस्टमेंट हों सकता है। नौकरी के सिलसिले में बहार जाना पड़ सकता है।

कुम्भ- नौकरी में इंक्रीमेंट की प्रबल सम्भावना है आज। प्रोपर्टी के कार्य करने वालो के लिए बढ़िया दिन आज। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा आज।

मीन- आज जॉब के दौरान नए आइडिया आएंगे। नई ट्रिक से आप कार्य जल्दी करेंगे आज। ऊर्जा और संघर्ष जरूर रहेगा आज पर सफलता भी मिल जाएगी।

LEAVE A REPLY