अयोध्या राम मंदिर के लिए चांदी की 200 ईंटें देगा सिन्धी समाज

0
660

झाँसी। विश्व सिन्धी सेवा संगम व पुणे की सुहिना सिन्धी संस्था द्वारा अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए संस्था के संस्थापक दादा गोपाल दास सजनानी व अन्तराष्ट्रीय अध्यक्ष राजू मनवानी के मार्ग दर्शन में एक – एक किलो की चांदी की 200 ईंटें दी जाएँगी।
उत्तर प्रदेश महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती कंचन आहूजा ने बताया कि दीपावली के आस-पास उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा तारीख मिलते ही अयोध्या या लखनऊ में उन्हें ये ईंटें सौंपी जायेंगी। इन चांदी की ईंटों पर सिन्धी समाज के वरुण देवता का चित्र भी चित्रित होगा। लायन डॉ ॰ राजू मनवानी ने बताया कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के मार्ग दर्शन में सिन्धी समाज के इन्दौर के सांसद शंकर लालवानी और उ प्र गोरखपुर के सांसद रवि किशन के साथ यह 200 ईंटें योगी जी को सौंपी जायेंगी। सुहिना सिन्धी के अध्यक्ष पीताम्बर पीटर ढलवानी के अनुसार इस पुण्य कार्य हेतु पूरे विश्व का सिन्धी समाज सहयोग के लिए आगे आ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष कंचन आहूजा ने बताया कि हमारी झाँसी का भी इसमें सहयोग है। हमारे प्रदेश से भी और सहयोग आने की हम अपेक्षा करते हैं। महाराष्ट्र के अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया कि नागपुर समेत पूरे महाराष्ट्र से भी अनेक राम भक्तों ने अपना सहयोग बढ़-चढ कर दिया है। हमारी राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष भारती छाबरिया ने स्वंय सहयोग देकर हम सबका उत्साहवर्धन किया। कंचन आहूजा, भावना सहजवानी, आशा कारनानी व वसुधा प्रेमानी ने राम भक्तों से अपील की है जो भी सहयोग करना चाहता हो इच्छानुसार राशि दानस्वरुप दे सकते है।

LEAVE A REPLY