महिला व्यापारियों ने बांटे कंबल एवं ऊनी कपड़े

0
595

झांसी। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय पटवारी एवं महानगर अध्यक्ष शालिनी गुरबख्‍शानी के नेतृत्व में जरूरतमंद एवं बेसहारा लोगों को ऊनी वस्त्र एवं कंबल वितरण किए गए। कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने का बीड़ा उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मंडल नगर शाखा ने उठाया है।
उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल नगर शाखा की महिला टीम के सदस्यों के माध्यम से सीपरी क्षेत्र के अंतर्गत, लहर की देवी, खालसा स्कूल आईटीआई की झोपड़पट्टी, सीपरी रेलवे लाइन के पास, चित्रा चौराहा आदि विभिन्न स्थानों पर गरीब एवं वंचित लोगों के बीच कंबल एवं ऊनी वस्त्र वितरित किए गए। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय पटवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के महानगर शाखा द्वारा विगत 5 वर्षों से लगातार महिला टीम सर्द रातों में घर से बाहर निकल कर जरूरतमंदों को कंबल एवं उनी वस्त्र वितरण करती है। अध्यक्ष शालिनी गुरबख्‍शानी ने बताया कि यह कार्यक्रम हमारा निरंतर चलता रहेगा। हाड़ कपाऊ सर्दी में कंबल पाकर लोगों ने काफी राहत महसूस की एवं जरूरतमंदों का कहना है कि अब उनकी रात आसानी से कट जाएगी। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला, सीमा शर्मा, दीपा छाबड़ा, दीपा जैन, कशिश खियानी, सोनिया चड्डा, रितु मल्होत्रा, कंचन सक्सेना, एकता खियानी, सारिका मल्होत्रा, मीना लालचंदानी, आभा श्रीवास्तव, अजय चड्ढा, अशोक गुरबख्‍शानी, रवीश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। आभार प्रकट संजय खियानी द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY