उत्तर प्रदेश नगर महिला व्यापार मंडल ने किया एसएसपी को सम्मानित

0
715

झांसी। सीपरी बाजार निवासी डॉ. आरके गुरबख्‍शानी अपहरण कांड में झांसी पुलिस कप्तान दिनेश कुमार पी ने जिस प्रकार तत्परता दिखाते हुए खुलासा किया और डॉ. गुरबख्‍शानी को डकैतों से छुड़वाया। इसको लेकर उत्‍तर प्रदेश व्‍यापार मण्‍डल की महानगर महिला मण्‍डल ने एसएसपी को सम्‍मानित किया।
बता दें कि विगत 29 जनवरी को प्रातः 5 बजे सीपरी बाजार के प्रसिद्ध डॉ. आरके गुरबख्‍शानी का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस को सूचना देने पर झांसी पुलिस ने पुलिस कप्तान दिनेश कुमार पी के निर्देशन में तत्परता दिखाते हुए महज 10 दिनों में अपहरण कांड का खुलासा कर दिया और मुख्य आरोपी पुलिस की हिरासत में आ गया। झांसी पुलिस कप्तान की कार्यशैली से प्रभावित होकर महिला समाजसेविका नीति शास्त्री के निर्देशन में उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मंडल की नगर अध्यक्ष शालिनी गुरगुरबख्‍शानी, नगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला, अशोक गुरबख्‍शानी, महिमा जयसवाल, दीपा जैन, अजय चड्ढा, प्रिंस भुसारी, मनीष अग्रवाल आदि ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा भेंट कर, शॉल एवम् माल्यार्पण कर सम्मानित किया एवं पुलिस की सक्रियता को देखते हुए सराहना की।

LEAVE A REPLY