गुजरात की तर्ज पर उप्र में भी कोरोना के समय व्यापारियों को मिले विभिन्न करों में छूट

0
467

झांसी। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के कार्यालय पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई, जिसमें मांग की गई थी गुजरात की तर्ज पर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के समय व्यापारियों के नुकसान की भरपाई के लिए उत्तर प्रदेश सरकार भी व्यापारियों को विभिन्न करों में छूट प्रदान करें।
उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने बताया कि कोविड संक्रमण के लगभग एक वर्ष से अधिक समय से प्रदेश के व्यापारियों का व्यापार पूरी तरह से प्रभावित है, जिससे व्यापारी आर्थिक रूप से टूट चुका है। गुजरात के व्यापारियों की मांग को मानते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने व्यापारियों के विभिन्न प्रतिष्ठानों के 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक के बिजली बिलों में फिक्स चार्ज माफ एवं संपत्ति कर को एक वर्ष के लिए माफ कर दिया है। संगठन के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि गुजरात की तर्ज पर प्रदेश के व्यापारियों को बड़ी राहत देते हुए व्यापारियों को संपत्ति कर एवं विद्युत विभाग के फिक्स चार्ज को माफ किया जाए यदि प्रदेश सरकार ने निर्णय लेती है तो प्रदेश के व्यापारियों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारी राजेश विरथरे, अरुण गुप्ता, शालिग्राम राय, संजय सराफ, शालिनी गुरबख्‍शानी, महिमा जायसवाल, माला मल्होत्रा, दीपा छाबड़ा, सजल जैन, मृत्युंजय तिवारी, सरदार कृपाल सिंह, प्रदीप गुप्ता, अजय चड्ढा, प्रिंस भुसारी, श्याम भारद्वाज, मधुकर निरंजन, कृष्णा राय आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष कैट कुलदीप सिंह दांगी ने किया।

LEAVE A REPLY