मिशनरीज आफ चैरिटी के तहत चल रहे आश्रमों का औचक निरीक्षण कर डीएम ने देखी व्‍यवस्‍थाएं

महिलाओं व बच्चों से बात कर उनके स्वास्थ्य, भोजन व शिक्षा के बारे में ली जानकारी

0
354

झाँसी। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने मदर टैरेसा आश्रम सिविल लाईन एवं सेन्ट जूड्स फाउन्डिलिंग होम, खाती बाबा, झाँसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होने औचक निरीक्षण में मदर टैरेसा आश्रम एवं सेन्ट जूड्स फाउन्डिलिंग होम में सफाई व्यवस्था, स्वास्थ्य, भोजन व शिक्षा के बारे में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान संस्था प्रभारी अधीक्षिका ने बताया कि बीमार होने पर महिलाओं को तत्काल मेडिकल कॉलेज झाँसी में ले जाते हैं। संस्था में एक नर्स भी है जो महिलाओं के स्वास्थ्य की देखरेख करती है। वर्तमान में कोई महिला बीमार नहीं है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा माह 16 नवम्बर 2021 को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था, उसके बाद कोई शिविर नहीं लगा। इस पर जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिये कि सीएमओ से समन्वय कर माह दिसम्बर में एक स्वास्थ्य शिविर लगवाने की व्यवस्था करें। आश्रम में महिलाओं को दो समय नाश्ता व दो समय भोजन दिया जाता है किसी भी महिला ने भोजन के सम्बन्ध में कोई शिकायत नहीं की। सभी पंजिकाओं का रख रखाव अपटूडेट पाया। न्यायिक अधिकारियों द्वारा भी निरीक्षण पंजिका पर टिप्पणी अंकित की जा रही है। सफाई व्यवस्था भी सन्तोषजनक पायी गयी। संस्था में 04 सीसीटीवी कैमरे लगे है। महिलाओं का रख रखाव अच्छा था। महिलायें भी साफ सुथरे कपड़े पहने थे। कुल मिलाकर संस्था का कार्य सन्तोषजनक पाया। कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुये संस्था अधीक्षिका को निर्देशित किया गया कि संस्था में मास्क/सैनेटाईजर की सम्पूर्ण व्यवस्था करे एवं सर्द मौसम को दृष्टिगत रखते हुये सभी महिलाओं को गर्म कपडे पर्याप्त मात्र में उपलब्ध कराये जाये। किसी भी बाहरी व्यक्ति को संस्था में उच्चाधिकारियों की अनुमति के बिना प्रवेश नही दिया जाये। संस्था में कुल 48 महिलायें उपस्थित थीं। जिलाधिकारी ने सेन्ट जूड्स फाउन्डिलिंग होम का भी किया निरीक्षण किया और वहां रहने वाले बच्चों से बात कर उनके स्वास्थ्य, भोजन व शिक्षा के बारे में जानकारी ली।
निरीक्षण के समय जिला प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह, संरक्षण अधिकारी बाल संरक्षण सेवाये निर्मला सिंह, सिस्टर लिजापोल संस्था प्रभारी, सिस्टर स्नेहा मारिया मरीज इंचार्ज, सिस्टर एरीना, सिस्टर रोज एथनी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY