करोड़ों की संपत्ति बना विवाद: मिड-वे पैलेस के मालिक ने ट्रेन से आगे कूदकर दे दी जान

******* मृतक के परिजनों ने पैलेस में की जमकर तोड़फोड़ ******* पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप

0
277

झाँसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में दो भाईयों के बीच करोड़ों की सम्पति विवाद का कारण बन गई। विवाद न सुलझने से परेशान होकर एक भाई ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जब इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को हुई तो वह आक्रोशित हो गए और उन्होंने विवाद का कारण बने मिड-वे पैलेस में जमकर तोड़फोड़ की। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालत को नियत्रंण करने का प्रयास किया। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मसीहागंज क्षेत्र में प्रदीप साहू और प्रमोद साहू सगे भाई रहते हैं। परिजनों के बीच दोनों ने मिलकर क्षेत्र में मिड-वे पैलेस नाम से विवाह घर खोला। धीरे-धीरे विवाह घर और अन्य सम्पति करोड़ों कीमत की हो गई। जिसके बटवारें को लेकर दोनों भाईयों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। जिसकी शिकायत थाने की पुलिस तक भी पहुंच गई। इसके बाद भी विवाद नहीं सुलझा। इस कारण लगातार उनके बीच विवाद की स्थिति बनी हुई थी। आज बिना बताए हुए प्रदीप साहू घर से चला गया। प्रदीप साहू के इरादों से अंजान परिवार को अचानक पता चला कि उन्होंने पाल कालोनी के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह सुनते ही मृतक के परिजन आक्रोश हो गए। मृतक की पत्नी, बेटे और बेटी मिड-डे पैलेस पहुंचे, यहां उन्होंने अपना गुस्सा शांत करने के लिए तोड़फोड़ शुरु कर दी। यह देख वहां आस-पास हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया।

LEAVE A REPLY