छोटे पौधे की तरह लगाया गया सक्षम, आज बन रहा है विशाल वृक्ष : डॉ. सुरेन्‍द्र नारायण

सक्षम का प्रशिक्षण वर्ग हुआ पूर्ण, डॉ सुरेंद्र गोस्वामी होंगे नए जिला प्रमुख

0
353

झांसी। बुन्‍देलखण्‍ड महाविद्यालय झांसी के स्वर्ण जयंती सभागार में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुषांगिक संगठन सक्षम के प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया, जहां प्रशिक्षण के साथ ही जिला प्रमुख को मनोनीत किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रांत सचिव डॉ प्रशांत मिश्रा ने सक्षम झांसी के सभी स्वयं सेवकों को संगठन की कार्य पद्धति से अवगत कराते हुए दिव्यांग सेवा के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रांत सह सचिव डॉ सुरेन्द्र नारायण ने जिला प्रमुख के अतिरिक्त प्रभार को डॉ सुरेन्द्र गोस्वामी को सौंपने की घोषणा करते हुए कहा कि सक्षम को झांसी में मैने एक छोटे पौधे के रूप में लगाया था जो आज विशाल वृक्ष का रूप ले रहा है। नए जिला प्रमुख डॉक्टर सुरेंद्र गोस्वामी निश्चित रूप से सक्षम झांसी को नवीन ऊंचाई तक ले जाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सक्षम महानगर प्रमुख डॉ सुरेन्द्र गोस्वामी ने नए जिला प्रमुख के रूप में भावुक आभार व्यक्त करते हुए दिव्यांग सेवा के अपने संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम का संचालन सक्षम उपाध्यक्ष इंद्रेश पाठक द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY