संतोष कुमार तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष, तो अरुण द्विवेदी बने कोषाध्‍यक्ष

प्रशासनिक-लेखा शाखा का पुर्नगठन कर कार्यकारिणी घोषित की

0
312

झांसी। एनसीआरईएस के मंडल कार्यालय शुक्ल सदन में प्रशासनिक एवं लेखा शाखा नं. 01 की प्रबंधकारिणी समिति की घोषणा आयोजन मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान प्रशासनिक एवं लेखा शाखा की घोषित नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का मार्ल्यापण कर स्वागत किया गया।
इस दौरान मंडल सचिव भानु प्रताप सिंह चंदेल द्वारा सभी नये पदाधिकारियों को उनके संवैधानिक पद के अनुरूप उनके कार्यो के बारे मे विस्तार से चर्चा की और उनको उनके अधिकारों से अवगत कराया गया। इस सभी मे उपस्थित पदाधिकारियों ने एवं सदस्यो ने अपने विभागीय स्तर की समस्याओं से अवगत कराया। मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह सभी समस्याओं को गम्भीरता से लिया और सभी को आश्वस्त कराया कि महाप्रबंधक के आगमन पर उनके समक्ष इन समस्याओं के निस्तारण हेतु मॉग की जायेगी। नई कार्यकारिणी में पदाधिकारी क्रमश: संतोष कुमार तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष, शाखा उपाध्यक्ष मे नीरज दुबे, गौरव श्रीवास्तव, हरभजन सिंह, दिलराज सिंह शाखा सहायक सचिव में गौरव श्रीवास्तव, दीपक शर्मा, प्रश्नजीत विश्वास, श्योराज सिंह परमार, अजय कुमार भारती, दिग्विजय सिंह व अरूण त्रिवेदी कोषाध्यक्ष चुने गये। इस दौरान सभी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के अलावा कुमारी सुनीता झा, श्रीमती सरिता दास, श्रीमती जिंसी मैथ्यू, श्रीमती विनि भटनागर, श्रीमती मीना श्रीवास्तव, श्रीमती स्वीटी आनंद, विवेक चड्डा, अरूण कुमार गुप्ता, कुशनाथ, सुभाष चन्द्र, पुष्कर मीना, शैलेन्द्र यादव, सौरभ दुबे आदि सदस्य उपस्थित रहे। सभा का संचालन गौरव श्रीवास्तव ने किया।

LEAVE A REPLY