झाँसी-शिवपुरी मार्ग पर महिलाओं ने लगाया जाम, एम्बुलेंस से नहीं उतारा शव

0
74

झाँसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के दिल्ली हाईवे पर हुए सड़क हादसे की घटना में नया मोड़ आया है। इलाज के दौरान घायल हुई लड़की की मौत हो गई। जिस पर मृतका के परिजनों ने शिवपुरी मार्ग पर वाधवा पेट्रोल पम्प के सामने महिलाओं ने जाम लगा दिया। आरोप है कि उनकी बेटी की मौत सड़क हादसे में नहीं बल्कि हत्या की गई।


सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पेंच मोहल्ले में रहने वाली भावना अहिरवार बीकॉम की छात्रा थी। वह स्वामी विवेकानंद डिग्री कालेज में पढ़ती थी। 26 जून को भावना कालेज की जाने की कहकर घर से गई थी। इसके बाद उसके परिजनों को दोपहर में पता चला कि भावना को घायलावस्था में प्राईवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां से हालत गम्भीर होने पर उसे ग्वालियर भेज दिया गया। जहां रात्रि में उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने आरोप लगाते हुए है कि घटना के समय परिजनों को बताया गया था कि भावना अपने बॉयफ्रेंड के साथ ग्रासलैंड गई थी। जहां वह सड़क हादसे में घायल हो गई थी। उन्हें शक है कि उनकी बेटी सड़क हादसे का शिकार नहीं हुई बल्कि उसकी हत्या की गई। आक्रोशित महिलाओं ने शव को एम्बुलेंस से उतारने से मना कर दिया। जाम की जानकारी होते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया और आक्रोशित महिलाओं को घंटो मशक्कत के बाद शांत कराया और फिर जाम खुलवाया।

करंट से किसान की मौत

करंट लगने से किसान की मौत हो गई। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
शाहजहांपुर कसबे में मंशाराम परिवार समेत रहता था। वह किसान था। मंशाराम शनिवार को खेत में धान की फसल बोने के लिए गए थे। फसल बुवाई के बाद वह घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। बारिश की वजह से खेत में लगे बिजली के पोल में करंट आ गया जिसकी चपेट में आने से मंशाराम की मौत हो गई। इसकी जानकारी लगते ही आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत

एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम कायला में संतराम पंचाल परिवार समेत रहते हैं। संतराम अपनी पत्नी तारा देवी के साथ इंदौर में रहकर मजदूरी करते हैं। कुछ दिन पहले संतराम अपनी पत्नी के साथ गांव वापस आए थे। बीते रोज संतराम वापस इंदौर चले गए। घर पर ताला देवी अकेली थी। बीती रात तारा देवी घर के दरवाजे पर बेसुध अवस्था में पड़ी थी। इसकी जानकारी लगते ही घर के लोग इकट्ठा हो गए। तारा देवी को उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
————-

LEAVE A REPLY