अभाविप ने फूंका राजस्थान सरकार का पुतला

0
112

झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झांसी महानगर द्वारा राजस्थान सरकार के विरोध में झांसी महानगर के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान सरकार का पुतला इलाईट चौराहे पर दहन किया। साथ ही झांसी महानगर के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनेंद्र सिंह गौर ने कहा राजस्थान सरकार की शैक्षणिक व्यवस्था पर अपनी मनमानी एवं विगत कुछ दिनों पहले बहन बेटियों के साथ हुए दुष्कर्म के मामले के सरकार की निष्क्रियता के संबंध में पुतला दहन किया, जिसमें जिला संगठन मंत्री शुभम विद्यार्थी, वि0 कार्य सह संयोजक प्रतीक दिवेदी, पूरब जिला संयोजक हर्ष जैन, विश्वविद्यालय इकाई सह मंत्री हर्ष शर्मा, कार्यालय मन्त्री संकल्प कुशवाहा, सीपरी नगर मंत्री पवन शाक्य, अभिषेक गुप्ता, हिमांशु गौतम, अभिनव त्रिपाठी, शिवम कुशवाहा, विमल शर्मा, अमन लोकेंद्र सिंह, भरत, मनीष तिवारी, विक्की चौबे, निखिल साहू, अर्जुन यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY