विवेक स्मृति महोत्सवः फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का किया आयोजन

0
32

झांसी। विवेक निरंजन मेमोरियल फाउंडेशन के तत्वावधान में विवेक स्मृति महोत्सव के अंतर्गत आज फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन आदर्श इंटर कॉलेज झांसी में हेमंत कुशवाहा एवं कामिनी कुशवाहा के नेतृत्व में संजीव विश्वकर्मा प्रधानाचार्य आदर्श इंटर कॉलेज के मुख्य आतिथ्‍य में संपन्न हुई।
प्रतियोगिता सीनियर जूनियर दो वर्गों में हुई, जिसमें आदर्श इंटर कॉलेज, बालाजी पब्लिक स्कूल, एसएफसी, महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज, डॉ. राजेंद्र प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज, लॉरेंस पब्लिक स्कूल आदि विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने महारानी लक्ष्मीबाई, भिखारी, प्रिंसेज, जवाहरलाल नेहरू, भारतीय जवान, राधा कृष्ण की भूमिका में अपने आप को प्रस्तुत किया। निर्णायक की भूमिका श्रीमती उषा सचान, श्रीमती स्वप्निल मोदी, श्रीमती उषा सेन रहीं। प्रतियोगिता के परिणाम समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण के समय 29 सितंबर 2023 को बुंदेलखंड कॉलेज के स्वर्ण जयंती सभागार में ओपन किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन विवेक निरंजन मेमोरियल फाउंडेशन के सचिव रामकिशन निरंजन ने एवं आभार विवेक अकादमी के अध्यक्ष अवधेश निरंजन ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY